Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TATANAGAR : बागबेड़ा के रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बीडी मंडल स्मृति शिविर में 141 यूनिट रक्तदान
    Breaking News

    TATANAGAR : बागबेड़ा के रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बीडी मंडल स्मृति शिविर में 141 यूनिट रक्तदान

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR.  बागबेड़ा बड़ौदा घाट के रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सहकारिता भवन में 15 अगस्त 2025 को आयोजित रक्तदान शिविर में 141  यूनिट रक्तदान हुआ. स्वं बीडी मंडल की स्मृति में आयोजित शिविर में कुल 170से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया था. इसमें कई लोग पहली बार रक्तदान करने वाले भी शामिल थे. शिविर स्व. बीडी मंडल की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था.

    रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बड़ौदा घाट में आयोजित शिविर में कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज करायी. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहयोग रहा. इस मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि उत्साह, समय और निस्वार्थ योगदान से ऐसे कार्य को नई ऊंचाई मिलती है.

    हर रक्तदान किसी की ज़िंदगी बचाने में अमूल्य साबित होता है. ऐसे कार्य में सहयोग मानवतावादी कार्यों के लिए प्रेरित करने वाला होता है. रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी के तमाम पदाधिकारियों व निवासियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    कार्यक्रम में आए रक्त दाताओं तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का अरुण कुमार ने आभार जताया है. कार्यक्रम में टीसीएस कर्मी, रेलवे कर्मी, एलआईसी के अभिकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इसके अलावा बड़ौदा घाट रिवरव्यू कॉलोनी, बागबेड़ा व बडौदा घाट के निवासियों का भरपूर सहयोग मिला.

    इससे पहले पिछले साल सांतवीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 109 यूनिट रक्तदान हुआ था.

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    प्रेस विज्ञप्ति

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    TATANAGAR: 141 units of blood donated in BD Mandal Memorial Camp of Railway Co-operative Society
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group