Author: News Desk

Mumbai. अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 24,664.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध…

Read More

Jamshedpur. अब तक तो शहर की सड़कों पर चोर, उचक्कों और बाइक सवार झपटमारों के द्वारा छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. लेकिन अब पेट्रोल पंप पर भी ये गिरोह सक्रिय हो गये हैं. ताजा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू काली मंदिर स्थित शिव शिवा पेट्रोल पंप का है. यहां मंगलवार की रात करीब 9:50 बजे छिनतई की वारदात सामने आयी है. लहर चक्र पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल के संपादक कुमार मनीष पेट्रोल भराने पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल लेने के बहाने उनके हाथ से 500 रुपये छिनकर फरार हो गए. पीड़ित…

Read More

Jamshedpur. स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जमशेदपुर में 15-16 को दो दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर 15-16 अगस्त को शहर में दो दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव-नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया है. जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक और जन्माष्टमी को 16 अगस्त की सुबह छह बजे से रात दो बजे तक के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

Read More

Patna.बिहार सरकार ने बुधवार को ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन राशि में दोगुनी वृद्धि की घोषणा की. ये राजनीतिक कार्यकर्ता आपातकाल के दौरान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल गए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई. नीतीश कुमार स्वयं आपातकाल की घोषणा से एक साल पहले 1974 में शुरू हुए ‘जेपी आंदोलन’ में एक प्रमुख भागीदार थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, छह महीने से ज़्यादा जेल में रहने वाले ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह कर…

Read More

New Delhi. देश भर के रेलवे स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा अनुभव की गई पीड़ा, आघात और विस्थापन को याद करने के लिए प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. संस्कृति मंत्रालय ने हर साल 14 अगस्त को मनाये जाने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी तैयार की गई है. रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘भारत सरकार ने 14 अगस्त, 2025 को देश भर में कई गतिविधियों के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला किया है. इस संबंध में, संस्कृति मंत्रालय ने…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्य हांसदा की ‘मुठभेड़’ में मौत के मामले की किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की बुधवार को मांग की. सूर्य हांसदा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और कई राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका था. मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोगों को झूठे मामलों में फंसाना, उन्हें परेशान करने के लिए फर्जी मामले दर्ज करना और लगातार दबाव बनाना, असहमति जताने वालों के प्रति सरकार का आम रवैया बन गया है.…

Read More

Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय ने मेसरा स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) परिसर में पिछले साल हुई एक छात्र की हत्या के मामले में संस्थान पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. यह जुर्माना छात्र के माता-पिता को दिया जाएगा. अदालत ने विद्यार्थियों के सामने आने वाली आपात चिकित्सा स्थितियों से निपटने के लिए राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों द्वारा पालन किए जाने वाले दिशानिर्देश भी तैयार किए. न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ ने कहा कि बीआईटी-मेसरा अपने संरक्षण में एक छात्र की सुरक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा और संस्थागत विफलता के कारण एक व्यक्ति की…

Read More

Jamshedpur. भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयाेजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन के पूर्व परसुडीह सिद्दो- कान्हो गोलचक्कर के पास स्थित सिद्दो- कान्हो के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हलुदबनी, शीतला चौक, परसुडीह बाजार, त्रिवेणी टावर चौक, शिव-हनुमान मंदिर होते हुए परसडीह भाजपा कार्यालय पर यात्रा समाप्त किया गया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय, वीर जवानों की जयकार लगाते हुए देश की एकता, साहस और बलिदान के बारे में जानकारी दिये. इस दौरान परसुडीह क्षेत्र बंदे मातरम के नारे से गुंज उठा. इस रैली…

Read More

Jamshedpur. कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व बुधवार को बारीगोड़ा एसयूवी में बच्चों ने कृष्ण के बाल रूप का बखूबी प्रदर्शन किया. विद्यालय प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें केजी से लेकर दशम कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. कक्षा वन से लेकर थ्री तक के बच्चों ने कृष्ण के बचपन का रूप बनाकर माखन खाने से लेकर मटकी फोड़ने तक का नाट्य मंचन किया, तो चतुर्थ से षष्टम तक बच्चों ने गायों को चराने व गोपियों को छेड़ने तक का मंचन किया. वहीं सप्तम से दशम कक्षा की छात्राओं ने कृष्ण-कन्हैया.. मेरे तो गिरधर गोपाल..…

Read More

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर की मेयर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेत्री निर्मला साहू के खिलाफ निर्वाचन विभाग ने नोटिस जारी किया है. यह नोटिस दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर नाम दर्ज होने और दो वोटर लिस्ट में शामिल होने के कारण किया गया है. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी (ARO) ने मेयर को 16 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार निर्मला साहू के पास दो अलग-अलग निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) होने की शिकायत मिलने के बाद चुनाव विभाग ने इस मामले का संज्ञान लिया. ARO ने जांच…

Read More