यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा Jamshedpur: जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में तय हुआ कि एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त रास्ता देने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है और इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए. जुलाई में…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाले स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी का जायजा बुधवार को उपायुक्त करण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने लिया. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कल शाम तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलेवासियों से स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की. उपायुक्त ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बची हुई छोटी कमियों को समय पर ठीक कर लिया जाएगा. रांची में भी हुआ फुल ड्रेस…
New Delhi. पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ‘ई-20’ के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज घटने की चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि ईंधन दक्षता में भारी गिरावट आने की आशंकाएं निराधार हैं और इस ईंधन से वाहन बेहतर प्रदर्शन भी देता है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गन्ना या मक्का से निकाले गए 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण का राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रदूषण कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिसे कुछ लोग गलत सूचना फैलाकर पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्रालय ने…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद कैदियों की स्थिति पर मंगलवार को चिंता व्यक्त करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि अगर कोई दोषी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसे तुरंत रिहा किया जाए. न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में सुखदेव यादव उर्फ पहलवान की रिहाई का आदेश देते हुए यह निर्देश दिया. पीठ ने कहा कि यादव ने इस साल मार्च में बिना किसी छूट के 20 साल की सजा पूरी…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. यह निर्देश बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र राजा पसवान की मौत के मामले को देखते हुए अदालत ने दिया है. राजा पासवान पर समुदाय आधारित अपमान व शारीरिक हमले का मामला अदालत के समक्ष आया था, जिसमें कॉलेज प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट हुई. अदालत ने कॉलेज प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए यह भी कहा कि छात्र की समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने और प्रशासन द्वारा परिवार को गलत सूचना दिये जाने से…
Mumbai. टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग करने का फैसला लिया है. इसके लिए डीमर्जर की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बीते सप्ताह इस डीमर्जर योजना के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखा था. वहीं, कंपनी ने 2024 में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मंजूरी के बाद डीमर्जर प्लान की घोषणा की थी. यह डीमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा. इसके तहत टाटा मोटर्स दो अलग-अलग कंपनियों में विभाजित हो जाएगी. इनमें एक कंपनी कॉमर्शियल व्हीकल का प्रोडक्शन करेगी, जबकि दूसरी पैसेंजर व्हीकल का उत्पादन करेगी. कंपनी के इस कदम…
Jamshedpur. रांची-पुरी वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड से क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया कि हटिया से चल रही तपस्विनी एक्सप्रेस में होने वाली भीड़, समय सारणी सहित अन्य तकनीकी चीजों पर अध्ययन के उपरांत आगे की प्रक्रिया पूरी होगी. इधर, दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने टाटा होते हुए रांची-पुरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर पत्र रेलवे बोर्ड को 22 जुलाई को भेजा गया है. रांची-बड़बिल फास्ट मेमू नयी ट्रेन का चलाने को लेकर कहा गया कि इस पर विचार किया जायेगा.…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ बुधवार सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षा बलों के तलाश अभियान के दौरान हुई. कोल्हान के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने कहा कि माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया. कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तलाश अभियान जारी है.
Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के पटनायकसोल गांव में 11 अगस्त की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. यहां 16 वर्षीय जानकी कुमारी गीरी की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी अब्दुल कासिम पर मामला दर्ज किया गया है.जानकी, पिता संत गीरी और माता इंदु देवी की इकलौती संतान थी. वह नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी, जिसकी जन्मतिथि विद्यालय के रिकॉर्ड में 28 नवंबर 2008 दर्ज है. धालभूमगढ़ के जुगीशोल निवासी अब्दुल कासिम ने प्रेमिका जानकी कुमारी से घर में विवाद होने पर दीवार से सिर पटक कर हत्या कर दी. घटना…
New delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल- 2025 पेश किया. वहां पारित होने के बाद आज मंगलवार (12 अगस्त 2025) राज्य सभा पेश किया गया. जहां ध्वनिमत से इसे पास कर दिया गया है. अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद यह बिल 60 साल पुराने 1961 आयकर अधिनियम की जगह लेगा. पिछले सोमवार को निचले सदन में विपक्ष के भारी विरोध के बीच सिर्फ 3 मिनट में इसे पारित कर दिया गया. कहा जा रहा है कि यह नया इनकम टैक्स बिल 1 अप्रैल…
