Author: News Desk

Jamshedpur: जमशेदपुर में विश्व हाथी दिवस पर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में वन विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की. कार्यक्रम में अधिकारियों, वनकर्मियों, वन रक्षकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान स्मारिका का विमोचन हुआ और हाथियों के बचाव के लिए एक विशेष वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वन अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी जिले में हाथियों के लिए दो लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे, क्योंकि बांस उनका पसंदीदा भोजन है. पिछले वर्ष भी पूरे सिंहभूम क्षेत्र में इतने ही बांस लगाए गए थे, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया को प्राथमिकता…

Read More

Jamshedpur : भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित इस रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई और यह आसपास के आवासीय क्षेत्रों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई. यह यात्रा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत दूसरे चरण की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी. रैली का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने किया. उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से इस अभियान को एक ‘जनभागीदारी…

Read More

नई दिल्ली. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया है. स्पीकर ने जानकारी दी कि उन्हें यह प्रस्ताव 146 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ मिला है, जिसमें पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता भी शामिल हैं. प्रस्ताव में जस्टिस यशवंत वर्मा को उनके पद से हटाने की मांग की गई थी. स्पीकर ओम बिड़ला ने बताया कि यह प्रस्ताव उन्हें 31 जुलाई को प्राप्त हुआ था. मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के जज…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे जोगी सोल गांव में घटी. मृतका की पहचान 16 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 की छात्रा थी और धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पटनायक सोल की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, मृतका और आरोपी अब्दुल कासिम पिछले तीन महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद…

Read More

मुंबई . मक्का उत्पादों के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का IPO 12 अगस्त 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह IPO 14 अगस्त को बंद होगा और शेयर आवंटन प्रक्रिया 18 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹306 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. IPO का आकार और मूल्य बैंड इस IPO में ₹96 करोड़ के 0.94 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) और ₹210 करोड़ के 2.06 करोड़ नए शेयर शामिल हैं. शेयरों की कीमत ₹96 से ₹102 प्रति शेयर के बीच निर्धारित की गई है.…

Read More

Ranchi : झारखंड में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार 12 अगस्त को कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 13 और 14 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किमी…

Read More

Ranchi : हिंदपीढ़ी का चर्चित मामला साहिल हत्याकांड में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार किया है. पूर्व पार्षद असलम को मंगलवार बेल मिलते ही रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की. इसकी पुष्टि रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार ने की. उन्होंने कहा कि हिंदपीढ़ी में बीते दिन रविवार को हुए साहिल हत्याकांड में असलम का नाम आया था. दो दिन पूर्व साहिल की हुई थी हत्या हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या हुई थी. इस मामले में आक्रोशित लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में और…

Read More

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के 43 पुलिस अफसरों और जवानों को पदक से सम्मानित किया जायेगा. इसमें 2 IPS, 2 ASP, 2 DSP, 3 इंस्पेक्टर समेत 43 दारोगा व जवान शामिल है. पदकों से अलंकृत किए जाने वाले पुलिस अफसरों और जवानों को 13 अगस्त तक पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक , रांची को प्रतिवेदित करने की बात कही गई है. वहीं अलंकरण समारोह में अवर निरीक्षक स्तर के ऊपर के पुलिस पदाधिकारियों को यूनिफॉर्म में आने का निर्देश दिया गया है. विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक सब इंस्पेक्टर अमर तांती, झारखंड जगुआर असाधारण आसूचना…

Read More

Ranchi : झारखंड की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई महीने की ₹2500 की किस्त लाभुकों के खातों में भेजी जा रही है. कई महिलाओं को यह राशि मिल भी चुकी है और वे काफी खुश हैं. रांची जिले में 3,85,751 लाभुक महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. जून माह की किस्त के लिए सरकार ने 115 करोड़ 7 लाख 12 हजार 500 रुपये सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किए थे. गौरतलब है कि सिर्फ 10 दिन पहले, 31 जुलाई को जून महीने की किस्त भी लाभुकों को मिली…

Read More

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के मौके पर रांची नगर निगम ने एक अहम सूचना जारी की है. निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी बधशालाएं और मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगी. इसके साथ ही क्रय-विक्रय (खरीद-फरोख्त) पर भी रोक रहेगी. यह निर्देश नगर निगम के उप प्रशासक द्वारा 12 अगस्त 2025 को पत्रांक 744 के तहत जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि यदि कोई दुकानदार या विक्रेता 15 अगस्त को इन सामग्रियों की बिक्री करता हुआ पाया जाता है, तो उसके…

Read More