Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर
    Breaking News

    झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार 12 अगस्त को कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 13 और 14 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

    तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है.

    तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा सुहावना

    पिछले 24 घंटे में रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा. कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा, जबकि लोहरदगा में सबसे कम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड में भारी बारिश के रूप में दिखेगा. रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून टर्फ का रास्ता बदल गया है और यह फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश से गुजर रहा है. समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना है, जो दक्षिण की ओर झुका हुआ है.

    पिछले 24 घंटे में 37% ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून सामान्य रहा, लेकिन बारिश सामान्य से 37% अधिक दर्ज की गई. गढ़वा में सबसे अधिक 61.5 मिमी बारिश हुई, जबकि बारियातू में 59 मिमी, पंचेत में 49.4 मिमी, मैथन डीवीसी में 33.2 मिमी और कुड़ू में 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. रांची में अब तक मानसून सीजन में 1128.8 मिमी बारिश हो चुकी है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    15-16 अगस्त को मौसम साफ

    मौसम विभाग ने 15 और 16 अगस्त को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. इस दौरान बारिश में कमी आएगी और मौसम सामान्य रहेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    low pressure will form in the Bay of Bengal Rain alert in Jharkhand till August 14
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group