Ranchi : रांची के विभिन्न अंचलों में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम लगातार जारी है, जिसमें अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहते हैं. इस बार के जनता दरबार में कई नागरिकों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र, पंजी-2 में सुधार, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसके साथ ही, मनरेगा, कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित समस्याएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के…
Author: News Desk
Jamshedpur: साकची स्थित पुराने एमजीएम में आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस सुविधा पुनः शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को आम लोगों ने DC ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंपा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरित किए जाने के बाद गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डिमना तक पहुंचने में अधिक समय लगने से मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू डोके ने बताया कि मानगो पुलिया पर अक्सर…
Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज भवन (राजकमल क्लब) में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन और आंदोलनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों और संघर्ष के कारण ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला. गुरुजी सदैव समाज के आदर्श रहेंगे और उनका जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन…
Patna : बिहार में सभी बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की योजना के तहत मंगलवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने राज्य भर के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया और योजना के लाभों की जानकारी दी. इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शामिल BJP के औराई विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि NDA सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिसमें बिजली आपूर्ति एक प्रमुख उपलब्धि है. उन्होंने कहा, “आज बिहार…
Mumbai. मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और बैंकों के शेयरों में बिकवाली होने से मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट रही. सेंसेक्स 368 अंक टूटा जबकि निफ्टी को 98 अंकों का नुकसान हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 368.49 अंक यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 80,235.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 833.31 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 80,997.67 के ऊपरी और 80,164.36 के निचले स्तर तक गया. विश्लेषकों ने कहा कि सतर्क निवेशक 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता…
Jamshedpur. झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए एमओयू (MOU) से अब झारखंड राज्य के 12वीं पास छात्रों को आईटी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है. गौरतलब है कि जून माह में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक की सहयोगी इकाई एचसीएल टीसीएस के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम ‘टेक बी’ के लिए एमओयू हुआ है. 12 महीने के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 12वीं पास वैसे छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जैक बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक या सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 70% अंकों के साथ…
Jamshedpur. श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 2025 बैच के छात्रों ने मंगलवार को रेडियो धूम 104.8 FM के स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्रों ने रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से जाना और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग भी लिया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने झारखंड की लोकप्रिय आरजे श्वेता से रेडियो से जुड़े कई सवाल पूछे. आरजे श्वेता ने छात्रों को बताया कि रेडियो चैनलों में रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और ऑन-एयर प्रक्रियाएं किस तरह कम करती हैं. उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से स्टूडियो तकनीक, वॉइस मॉड्यूलेशन और कंटेंट प्रेजेंटेशन के…
Ranchi. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रांची पहुंचे. अखिलेश मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से नेमरा गांव पहुंचे. शिबू सोरेन के निधन के बाद से नेमरा गांव में देश भर के कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंच रही हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि वह हेमंत सोरेन से मिलने और उनके दुःख में शामिल होने आए हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत…
Jamshedpur. विश्व हाथी दिवस के अवसर मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में वन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें वन विभाग के पदाधिकारी, वनकर्मी, वन रक्षक और स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन किया गया और हाथियों के बचाव के लिए एक विशेष वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी हाथियों के लिए जिले में दो लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे. क्योंकि, बांस हाथियों को बेहद पसंद हैं. सिंहभूम के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मृति पंकज ने अपने…
New Delhi.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘एक व्यक्ति, एक वोट’’ के सिद्धांत को लागू करने का अपना कर्तव्य नहीं निभाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अभी पिक्चर बाकी है.’ राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सिर्फ एक सीट की बात नहीं है (जहां ‘वोट चोरी’ हो रही है), बल्कि कई सीटों की बात है. यह राष्ट्रीय स्तर पर और व्यवस्थित…
