Author: News Desk

रामगढ़ (झारखंड)। उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री चंद्रशेखर आजाद आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उन्होंने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस विकट दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आज नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर लोगों ने स्मृति-शेष “गुरुजी” की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । “गुरुजी” को श्रद्धांजलि देने वालों में आम और खास सभी लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मालूम हो कि स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “श्राद्ध कर्म”…

Read More

जमशेदपुर, : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में अवस्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के कहानी पर आधारित “वेलडन इंडिया” कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को दूरदर्शन पर किया गया। वेलडन इंडिया कार्यक्रम में वैसे प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानी का प्रसारण किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज पर अमिट छाप छोड़ी हो। अरुण कुमार ने अपने शिक्षण कैरियर की शुरुआत 1994 में की थी, पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती विद्यालयो में 22 वर्षों की सेवा के बाद 2016 में जमशेदपुर ग्रामीण के खुकड़ाडीह विद्यालय में पदस्थापित हुए, 2017 में उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर । पोटका प्रखंड समिति के तत्वावधान में हाता प्रखंड कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य निर्माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुजी के त्याग, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। विधायक ने घोषणा की कि पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंडों में गुरुजी की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रखें और उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा, “गुरुजी ने जल,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोग वेद का अध्ययन और अनुशीलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की जो परंपरा है, उसे पुष्पित-पल्लवित करें। वह यहां साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर नगर विकास विभाग के मद से वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस वेद अनुशीलन केंद्र में आने वालों को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के सम्मानित लोग शिक्षित-दीक्षित करेंगे। READ  MORE :JAMSHEDPUR NEWS :खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि श्री राय ने…

Read More

जमशेदपुर : स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज नाम खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और शहर के गणमान्य नागरिक गरिमामय उपस्थिति के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सभी ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वातावरण “खुदीराम बोस अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले…

Read More

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने रविवार, 10 अगस्त को रिवर व्यू एन्क्लेव टेल्को कॉलोनी के सामुदायिक हॉल में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 27 लड़कियों को एचपीवी टीका लगाया गया, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की डॉ. वनिता पांडे ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। READ MORE :Jamshedpur News :हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की टाटा मेमोरियल अस्पताल ने…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। READ MORE :स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष कुमार…

Read More

रांची. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने दोपहर बाद बाद से अब तक वर्षा-वज्रपात के 4 अलर्ट जारी किये हैं. सबसे ताजा अलर्ट में कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में गुमला और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने पहली तात्कालिक मौसम चेतावनी करीब 11:46 बजे जारी की. इसमें राजधानी रांची के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गयी. कहा गया है कि कुछ जगहों पर तेज हवाएं…

Read More

रांची. स्वतंत्रता दिवस-2025 पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे. राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है. परंपरा के अनुसार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर इस बार राजभवन में एट होम कार्यक्रम नहीं होगा. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने का प्रस्ताव दिया गया था. इस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति…

Read More