Author: News Desk

Medninagar. पलामू जिले में 22 वर्षीय एक युवती के साथ उसकी छोटी बहन के सामने दो लोगों ने बलात्कार किया. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने बताया कि युवती ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसकी बहन आजीविका की तलाश में पंजाब जाने के लिए डाल्टेनगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं और दो व्यक्ति, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, उन्हें एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया.…

Read More

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपने छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों के लिए विशेष रूप से एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस प्रस्ताव को बोर्ड की हाल ही में हुई शासी निकाय की बैठक में मंजूरी दी गई और बैठक में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया. सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को बोर्ड की शासी निकाय ने मंजूरी दे दी है. यह निर्णय लिया गया है कि सामुदायिक रेडियो लाइसेंस के लिए आवेदन…

Read More

Mumbai. आईटी शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 66.28 अंक चढ़कर 80,670.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.85 अंक बढ़कर 24,627.90 पर था. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 205.95 अंक बढ़कर 80,807.55 पर और निफ्टी 59 अंक बढ़कर 24,643.20 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील में उल्लेखनीय बढ़त हुई.…

Read More

नई दिल्ली: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इन दिनों दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जहां उनकी सेहत पर विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं। सोमवार को सांसद बिद्युत बरण महतो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल पहुंचे और मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात कर मंत्री के मौजूदा स्वास्थ्य की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि मंत्री की सेहत में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और उनका इलाज पूरी गंभीरता और देखरेख…

Read More

जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने (IQAC) के सहयोग से “आधुनिकतावाद के स्वर: जॉर्ज बर्नार्ड शॉ और अर्नेस्ट हेमिंग्वे” शीर्षक से एक आकर्षक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आधुनिक साहित्य की दो महान विभूतियों के कार्यों और उनके प्रभाव का गहन अन्वेषण किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :हरित क्रांति दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम का संचालन हरनीत बावा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पावरपॉइंट प्रस्तुतियों से हुई जिस में जॉर्ज बर्नार्ड शॉ पर केंद्रित स्नेहा भट्टाचार्य और साक्षी यादव तथा अर्नेस्ट हेमिंग्वे पर केंद्रित प्रस्तुति आस्था प्रिया और अनुषा दास…

Read More

Chaibasa. झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि वाहन धारकों और युवाओं को सलाह देना चाहूंगा कि नशे और गति पर अगर नियंत्रण नहीं है, तो वाहन नहीं चलायें. हरमू में एक दिन पहले जिस तरह की घटना हुई, अब उस तरह के मामलों में हमेशा के लिए वाहन और वाहन चालक का लाइसेंस कैंसिल होगा. इसके अलावा न्यायालय द्वारा जो दंड और सजा का प्रावधान है, वह अलग से भुगतना होगा. रविवार को हरमू में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा…

Read More

Jamshedpur. रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने श्राद्धकर्म में व्यस्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन से मुलाकात कर स्वर्गीय शिबू सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिल्ली में हुए निधन के पश्चात उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया गया.

Read More

New Delhi. घरेलू स्टेनलेस स्टील उद्योग ने व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) से सस्ते आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का अनुरोध किया है. जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयात स्थानीय कंपनियों के लिए चुनौती बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि उद्योग की ओर से भारतीय स्टेनलेस स्टील विकास संघ (आईएसएसडीए) ने चुनिंदा देशों से घरेलू बाजार में स्टेनलेस स्टील वस्तुओं की डंपिंग की जांच के लिए आवेदन दायर किया है. उन्होंने कहा कि उद्योग अब डीजीटीआर द्वारा जांच शुरू करने का इंतजार कर रहा है. वाणिज्य मंत्रालय के तहत डीजीटीआर…

Read More

Gua.Tata Steel की विजय-टू खदान में झारखंड मजदूर संघ, बराईबुरू इकाई ने सोमवार सुबह से विभिन्न मांगों को लेकर खदान गेट जाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया. आंदोलनकारियों ने दूसरे वेंडर के अधीन काम करने वाले गैर-आंदोलनकारी मजदूरों को भी खदान में प्रवेश से रोक दिया, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई. ड्यूटी से वंचित मजदूरों ने किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा से हस्तक्षेप की मांग की. गिलुवा ने कहा कि ड्यूटी जाने से रोकना गलत है, क्योंकि ‘नो वर्क, नो पे’ सिस्टम में इससे मजदूरों को आर्थिक नुकसान होता है. उन्होंने चेतावनी दी कि 12 अगस्त…

Read More

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं 11 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक भ्रमण पर गईं। साइंस ओलंपियाड के माध्यम से चयनित छात्राओं के दल के लिए यह भ्रमण ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा से भरपूर रहा। इसरो भ्रमण का अवसर प्रदान करने के लिए छात्राओं के दल ने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया तथा इस यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की । इसरो में छात्राओं ने सबसे पहले मिशन कंट्रोल सेंटर (MCC) का दौरा किया, जहां…

Read More