Author: News Desk

रांची.  PM नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में “हर घर तिरंगा” अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रांची में 13 अगस्त को महानगर भाजपा की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. यात्रा में एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी के हाथों में तिरंगा था और वे “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे. इस…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई. इस मौके पर रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक, DIG सह रांची SSP चन्दन कुमार सिन्हा और DC मंजूनाथ भजंत्री मौजूद रहे. IG मनोज कौशिक ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले “करें” और “न करें” के निर्देश दिए गए, साथ ही संभावित…

Read More

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. डॉ. अंसारी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हर दुख में आपके हनुमान बनकर खड़ा रहूंगा” डॉ. इरफान अंसारी की भावुक प्रतिज्ञा नेमरा गांव आज भी शोक के सन्नाटे में डूबा हुआ था. झारखंड के निर्माता और दिसोम गुरु, आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन ने पूरे राज्य को शोकाकुल कर दिया है. गांव की गलियों में गमगीन चेहरों के बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपने पिता की अंतिम रस्मों और…

Read More

Ranchi : रांची के बहुचर्चित लैंड स्कैम मामले में फंसे पूर्व DC छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. बुधवार को हुई सुनवाई में अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. यह सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच में हुई. छवि रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को उनकी याचिका खारिज कर दी थी. मामला रांची के बरियातू इलाके की सेना की कब्जे वाली जमीन…

Read More

Ranchi : हजारीबाग के बहुचर्चित खासमहल जमीन घोटाले में अब निलंबित IAS अफसर विनय चौबे का भी नाम जुड़ गया है. शराब घोटाले में पहले से ही जेल में बंद विनय चौबे को इस मामले में भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आरोपी बनाया है. बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें हजारीबाग ACB की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. कैसे सामने आया मामला? यह कार्रवाई ACB थाना प्रभारी सौरभ लकड़ा की शिकायत पर की गई. पहले से इस केस में तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी, विजय प्रताप सिंह और…

Read More

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई रोकने और उन्हें दूसरी जगह लगाने की मांग पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने सवाल उठाया कि सड़क किनारे मौजूद पेड़ों को स्थानांतरित करने में आखिर परेशानी क्या है. इस पर NHAI का कहना था कि यह काम उनके अनुबंध में शामिल नहीं है और उनके पास इसके लिए आवश्यक उपकरण भी नहीं हैं. अदालत ने टिप्पणी की कि अनुबंध तो मनुष्य ही तैयार करते हैं, “ये…

Read More

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के योग्य पुलिस अधिकारियों के आईपीएस में प्रोन्नति का मामला सरकार की लापरवाही के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल गया है. मरांडी ने कहा कि खबरों के मुताबिक, झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों की आईपीएस में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी की बैठक इसलिए रद्द हो गई क्योंकि रिटायर हो चुके अनुराग गुप्ता को गैरकानूनी रूप से डीजीपी पद पर बनाए रखा गया. यूपीएससी ने उनके बैठक में शामिल रहने पर आपत्ति जताई, जिससे बैठक ही रद्द हो गई.…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत, दो दिनों तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. एडवाइजरी के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, 16 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक भी बसों के अलावा किसी भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इन…

Read More

Jamshedpur :जमशेदपुर में स्वच्छ भारत मिशन और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान के अंतर्गत निर्मित एक सामुदायिक शौचालय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास, स्वर्णरेखा नदी किनारे बने इस शौचालय को निजी लाभ के लिए किराए पर दे दिया. विकास सिंह के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें वीडियो भेजा जिसमें वह शौचालय का उपयोग करने पहुंचा, लेकिन किराए पर दिए जाने और गंदगी के कारण वहां प्रवेश नहीं कर सका और अंततः नदी…

Read More

जम्मू.  जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया. यह घटना स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले, बुधवार सुबह बारामूला जिले के चुरुंडा इलाके में हुई. मुठभेड़ के दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सेना ने बताया कि आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारत में दाखिल होने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें रोक दिया गया. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर…

Read More