Chaibasa. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में अधिवक्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, एवं अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. आदरणीय गुरुजी हमारे राज्य के पथ प्रदर्शक थे. झारखंड राज्य निर्माण में गुरु जी की अहम भूमिका थी. शोक सभा में अधिवक्ताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. वहीं उनकी आत्मा की शांति के…
Author: News Desk
Chaibasa. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वर्ष 2018 में एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में पेश होंगे. कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झारखंड पहुंचे . कांग्रेस नेता और झारखंड में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘राहुल जी आज रात रांची में रहेंगे और बुधवार को चाईबासा जाकर अदालत…
Nemra. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर हजारों लोगों ने ‘दिशोम गुरु’ को नम आखों से अंतिम विदाई दी जिनमें ग्रामीण, राजनीतिक हस्तियां और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे. शिबू सोरेन को लोग प्यार से ‘दिशोम गुरु’ (भूमि के नेता) कहते थे. उनका सोमवार को 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गुर्दे संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह संस्थापक और राज्य के…
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला और कांसबहाल स्टेशन के बीच 10 से 25 अक्तूबर तक लाइन मरम्मत और यार्ड विस्तार के कारण ब्लॉक होगा. इससे टाटानगर समेत विभिन्न मार्ग की आधार दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द करने के साथ रेलवे ने कई ट्रेनों को बदले मार्ग पर चलने का आदेश दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से मंगलवार को लाइन ब्लॉक का आदेश हुआ है जबकि चक्रधरपुर मंडल के लोटा पहाड़ में 7 अगस्त से 12 सितंबर तक लाइन ब्लॉक की तैयारी है.
Ranchi. बिहार के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता शिबू सोरेन को आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करने के वास्ते भारत रत्न दिए जाने की मांग की. रांची में मोरहाबादी स्थित आवास पर सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पूर्णिया से निर्दलीय विधायक ने कहा कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आठ बार सांसद रहे सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील करेंगे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की. उन्होंने कहा, “झारखंड आंदोलन…
New Delhi.अखिल भारतीय रेलवेकर्मी महासंघ (एआईआरएफ) ने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मंडल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों से चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने की मांग की है. एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली के साथ-साथ केंद्र सरकार, स्वायत्त निकायों और रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी ड्यूटी करने के लिए यात्रा भत्ता मिला है. उन्होंने कहा कि लेकिन मंडल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों के कर्मचारी अभी…
New Delhi. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे. मलिक के निजी स्टाफ ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहने के अलावा गोवा, बिहार, मेघालय और ओडिशा के राज्यपाल के पदों पर रहे मलिक का अपराह्न एक बजकर 12 मिनट पर यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया. स्टाफ ने बताया कि वह लंबे समय से अस्पताल के आईसीयू में थे और उनका विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जा रहा…
Ranchi.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे. एक अधिकारी ने बताया, “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे झामुमो नेता शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वे दिल्ली से रांची पहुंच…
Ranchi.केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया है. शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर शव वाहन सुबह करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा परिसर पहुंचा. सफेद कुर्ता-पायजामा और आदिवासी गमछा पहने हेमंत सोरेन अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ थे. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा, ‘मैं यहां गुरुजी को विदाई देने आया हूं। वह जनता के लिए…
Ranchi. ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाने जाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के निधन के एक दिन बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनके पिता का संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा. हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी. उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं. मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया. मैं उन्हें सिर्फ बाबा नहीं कहता था. वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे…
