जमशेदपुर. भारतीय सेना और नेपाल की त्रिभुवन आर्मी के बीच मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डूरंड कप ग्रुप-सी का मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम चार बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति वाली है. दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी और अपने नॉकआउट की उम्मीद को को जिंदा रखना चाहेगी. त्रिभुवन आर्मी के दो मैच में एक अंक है. वहीं, भारतीय सेना के एक मैच में कोई भी अंक नहीं है. इंडियन आर्मी की टीम में शामिल स्थानीय खिलाड़ी समीर मुर्मू पर भी सबों की निगाह होंगी. त्रिभुवन आर्मी…
Author: News Desk
जमशेदपुर. कोवाली पुलिस ने छापामारी में कोवाली गांव से एक बड़ा साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यहां से छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. पकड़ाये सभी साइबर ठग 18 से 22 साल के हैं. सभी कोवाली के ही रहनेवाले है. गिरफ्तार युवकों में मानिक भगत, देव भगत, कितेश भगत, चंदन भगत उर्फ सोनू भगत, मंथन भगत उर्फ रिंकु भगत, चिरंजीत भगत उर्फ किरण भगत शामिल है. यहां पुलिस द्वारा बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कोवाली थाना के खराइघुटू जंगल के पास 5-6 युवकों…
Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुलिया पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों की मदद से युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. गंभीर अवस्था में युवती को तत्काल तमोलिया…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. लड़की के परिजनों ने पहले अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर लड़के को पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि लोहे की रॉड से लड़के की आंखें तक निकाल ली गईं. इसके बाद दोनों के शवों को कुएं में फेंक दिया गया. मृतकों की पहचान टरिया गांव की रहने वाली विभा कुमारी और भंडरा…
जमशेदपुर। झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के साथ समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से हृदय व्यथित है। वे एक नेता के साथ झारखंड की जनभावनाओं के प्रतीक और हर झारखंडी के लिए अभिभावक तुल्य रहे। उनके जाने से जो सामाजिक और राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस मौके पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र भेजकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक कर्मठ और जुझारू राजनेता थे, जिन्होंने झारखंड के लिए संघर्षों और आंदोलनों की राह अपनाई। उनका जीवन सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल था। झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर वे वर्षों तक सक्रिय रहे और उनका यह संघर्ष रंग…
“बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी ।“ इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । बिलासपुर:- अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है । बिलासपुर – झारसुगुड़ा एक व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है । इस मार्ग पर परिचालन को और भी सुचारू बनाने के लिए चौथी रेल लाइन का निर्माण…
रांची/जमशेदपुर।झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की अमिट आवाज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा: “गुरुजी के निधन से मैं मर्माहत हूं। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं और उन्होंने मुझे सदैव पुत्रवत स्नेह दिया। उनके मुख्यमंत्री बनने पर मुझे उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।” रघुवर दास ने कहा कि गुरुजी के निधन से एक युग का अंत हो गया। “झारखंड…
Ranchi: झामुमो के सुप्रीमो और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया. इस दुखद खबर की पुष्टि CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से की. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन से झारखंड ने एक महान नेता और मार्गदर्शक खो दिया.” शिबू सोरेन के निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर छा गई है. दुमका के खिजुरिया स्थित उनके आवास पर JMM का ध्वज झुका…
Patna : पटना के बेऊर जेल से सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी फरार हो गया. घटना सोमवार की है. फरार हुए कैदी की पहचान नवादा के रहने वाले सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है जो पटना के फुलवारीशरीफ में रह रहा था. 6 महीने से बेऊर जेल में वह चोरी के मामले बंद था. कैदी के भागने की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस पहुंच गयी. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. चोरी के मामले में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था. पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को आरोपी की पेशी…
