Ranchi.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे. एक अधिकारी ने बताया, “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे झामुमो नेता शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वे दिल्ली से रांची पहुंच…
Author: News Desk
Ranchi.केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया है. शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर शव वाहन सुबह करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा परिसर पहुंचा. सफेद कुर्ता-पायजामा और आदिवासी गमछा पहने हेमंत सोरेन अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ थे. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा, ‘मैं यहां गुरुजी को विदाई देने आया हूं। वह जनता के लिए…
Ranchi. ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाने जाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के निधन के एक दिन बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनके पिता का संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा. हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी. उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं. मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया. मैं उन्हें सिर्फ बाबा नहीं कहता था. वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे…
नई दिल्ली. इस समय शेयर बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है. आज मंगलवार को भी शेयर बाजार कमजोरी (Stock Market Today) के साथ खुल सकता है. सुबह करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) लाल निशान में है. 29 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ गिफ्ट निफ्टी 29,755 पर है. हालांकि ग्लोबल मार्केट्स से काफी पॉजिटिव रुझान मिल रहे हैं. कल अमेरिकी बाजार (US Stock Market) में आई तेजी के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में भी तेजी दिख रही है. मगर ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति…
मोहाली. पंजाब के तरनतारन में वर्ष 1993 में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवारों को 32 साल बाद न्याय मिला है. मोहाली स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह, पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह, पूर्व एएसआइ गुलबर्ग सिंह और पूर्व एएसआइ रघुबीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है. एक अगस्त को दोषी करार इन पांचों को अदालत ने एक अगस्त को दोषी करार दे (Tarantaran Fake Encounter Verdict) दिया था और सोमवार को इनकी सजा पर फैसला हुआ. इन्हें अदालत ने आइपीसी की धारा 302…
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. रेल मंडल के रेल पटरियों से छेड़छाड़ कर अज्ञात लोगों ने बड़े रेल हादसे की साजिश रची थी, लेकिन रेल मंडल के कीमैन ने इस बड़ी घटना को अपनी सूझबूझ से टाल दिया. चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव के पास हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग की थर्ड लाइन पर ड्यूटी कर रहे की मैन का उस समय होश उड़ गया, जब उसने देखा कि तक़रीबन दो किलोमीटर तक रेल पटरी का पेंड्रोल क्लिप, जिसे रेल लाइन की चाबी भी कहा जाता है, वह खुला…
हजारीबाग. ईरबा से बेतिया शव लेकर जा रही एक एबुंलेंस की जोरदार टक्कर सोमवार रात एनएच-33 पर भारत माता चौक के समीप बायपास में हो गई. हादसा इतना दर्दनाक और भयानक था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. घटना ओवरटेक करने केे चक्कर में खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई. इस घटना में शव के साथ जा रहे अटेंडेंट सदरे आलम (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से मेडिकल अस्पताल से ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक,…
रांची. झामुमो संरक्षक और पूर्व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य की राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं. शिबू सोरेन का कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था. शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में होगा. स्वर्गीय शिबू सोरेन का पार्थिव बीती रात शरीर रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर पहुंचा. अंतिम दर्शन के लिए मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचे और…
जुगसलाई सेंट जॉन स्कूल के पास की रहने वाली सुमन देवी के घर से गहना और अन्य सामान की चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वाले आरोपी का नाम अजहर अली उर्फ पोट्रो है. वह गौरीशंकर रोड जुगसलाई का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के गहनों को भी बरामद किया है. पोट्रो के खिलाफ पूर्व से भी केस दर्ज है. उक्त जानकारी जुगसलाई पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. बताया जाता है कि सुमन देवी के बंद घर का ताला तोड़ कर 23 जुलाई को गहनों की चोरी कर…
जमशेदपुर. भारतीय सेना और नेपाल की त्रिभुवन आर्मी के बीच मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डूरंड कप ग्रुप-सी का मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम चार बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति वाली है. दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी और अपने नॉकआउट की उम्मीद को को जिंदा रखना चाहेगी. त्रिभुवन आर्मी के दो मैच में एक अंक है. वहीं, भारतीय सेना के एक मैच में कोई भी अंक नहीं है. इंडियन आर्मी की टीम में शामिल स्थानीय खिलाड़ी समीर मुर्मू पर भी सबों की निगाह होंगी. त्रिभुवन आर्मी…
