रांची. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन सोमवार चार अगस्त को और गहमागहमी के साथ शुरू होने जा रहा है. पहले दिन प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर पेश करेंगे. इसके बाद इस पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक की संभावना है. सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शोक प्रस्ताव के बाद स्थगन हुआ था, लेकिन अब सदन में गर्मागर्म बहस का माहौल बन रहा है. हालांकि सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें…
Author: News Desk
चाकुलिया. पर्यावरण कार्यकर्ता पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निमंत्रण पत्र भेजा गया है. जिसके बाद वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगी. शनिवार को डाक विभाग के अधिकारियों ने जमुना टुडू के काकड़ीशोल स्थित आवास पर जाकर राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र सौंपा. इनमें डाक विभाग जमशेदपुर अंचल के निरीक्षक विशाल चौबे, डाक सहायक निशांत कुमार व पोस्टमैन प्रद्युत जेना शामिल थे. पद्मश्री जमुना टुडू ने निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार प्रकट किया है. विदित हो कि…
रांची. राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अब भी नाजुक है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, उनकी स्थिति अब भी गंभीर है. लेकिन स्थिति स्थिर है. चिकित्सक उनके तमाम वाइटल पैरामीटर्स पर निगरानी रखे हुए हैं जो नियंत्रण में भी है. शनिवार को सुबह में जमशेदपुर के घोड़बांधा स्थित आवास के बाथरूम में गिरने से ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाकर वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका गहन इलाज चल रहा है. फिलहाल वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं. रविवार…
रांची. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), NTPC और JBVNL का संयुक्त उपक्रम 800 मेगावाट बिजली उत्पादन की अंतिम तैयारी में जुटा है. 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन पतरातू प्लांट से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो सकता है. इसके साथ ही, 6.6 किमी लंबी 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन को बिना लोड के सफलतापूर्वक चार्ज कर लिया गया है. यह परियोजना झारखंड की बिजली आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. PVUNL के पहले चरण में तीन यूनिटों में से पहली 800 मेगावाट यूनिट पूरी तरह तैयार है. दो सफल ट्रायल रन के बाद, तीसरा और अंतिम ट्रायल…
जमशेदपुर. सरायकेला के एक ईंट व्यवसायी के बेटे को अगवा कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. मानगो के जवाहर नगर में हुई एक नाटकीय छापेमारी में पुलिस ने एक युवती समेत चार अपराधियों को धर दबोचा. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे पस्त हो गए. मौके से दो हथियार भी बरामद हुए हैं. सरायकेला के सीनी इलाके से 20 जुलाई को अगवा किए गए ईंट व्यवसायी खुर्शीद के 20 वर्षीय बेटे हसन के मामले में पुलिस ने…
नई दिल्ली. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने गत 29 अप्रैल काे जिस फैसले को लिया था, उसे लागू करने के लिए सदन में आज विधेयक आ रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि फीस बढ़ोत्तरी को लेकर स्कूलों की मनमानी को नही चलने दिया जाएगा. उन्होंने रविवार काे विधानसभा में कहा कि पूर्व की सरकार पिछले 10 साल में एक ऐसा कानून तक नहीं लेकर आई कि जिससे स्कूलों की मनमानी पर रोक लग पाती. कहा कि हमने अभिभावकों की परेशानी को समझा है अौर हम इसके लिए विधेयक लेकर…
चक्रधरपुर. आद्रा रेल मंडल में विकासात्मक कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज से लेकर 10 अगस्त के बीच आठ ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है. जबकि दाे ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी. ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी 04 और 6 अगस्त को ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी. 04 और 6 अगस्त को ट्रेन नंबर 68079/68080 भुजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू पैसेंजर का परिचालन रद रहेगी. 07 अगस्त को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर का परिचालन रद रहेगी.…
पटना. महागठबंधन में सम्मिलित होने की एआईएमआईएम की अपेक्षा को राजद दरकिनार कर चुका है, लेकिन झामुमो से उसकी बात अभी बेपटरी नहीं हुई है. राजद झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में साझेदार भी है. इसी आधार पर झामुमो झारखंड के सीमावर्ती लगभग एक दर्जन सीटें मांग रहा. राजद उसे दो-तीन सीटों पर मनाने के प्रयास में है. बिहार में दावेदारी के संदर्भ में पिछले दिनों झामुमो द्वारा सार्वजनिक रूप से बयान दिए गए. उन बयानों में इतनी एहतियात जरूर बरती गई कि संदेश महागठबंधन के विरुद्ध न जाए. झारखंड में साझेदारी के लिहाज से यह जरूरी भी…
पटना. दो वोटर कार्ड मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. चुनाव आयोग की नोटिस के बाद अब तेजस्वी के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत दर्ज की गई है. आरके नगर निवासी एक अधिवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दीघा थाने में लिखित शिकायत की है. उन्होंने दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अधिवक्ता राजीव रंजन ने आवेदन में बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए हैं. दोनों…
डेस्क। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भावनगर, गुजरात से तीन नई एक्सप्रेस रेल सेवाओं – भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। भावनगर-अयोध्या साप्ताहिक रेलगाड़ी के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुखभाई मांडविया और उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया ने भाग लिया। इस अवसर पर रेल…
