Author: News Desk

जमशेदपुर। रविवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की ओर से भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू छुआ ने की। हरियाली और उत्साह से सराबोर सावन उत्सव में महिला कार्यकर्ताओं व शहर की सम्मानित महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में शिरकत की। सावन उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR : सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात जिसमें डांस प्रतियोगिता में रेणुका कालिंदी ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा और विजेता…

Read More

जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा परिसर में घुसकर दानपेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 40 से 45 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. चोरी की यह पूरी वारदात गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी सुबह होते ही गुरुद्वारा समिति को मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया. गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस घटना के लिए इलाके में बढ़ते असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है. प्रधान ने बताया…

Read More

NEW DELHI . भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियों, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश के रिफाइनरी सेक्टर में पहला 5G कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (CNPN) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार गुवाहाटी में आयोजित “इंडस्ट्री 4.0 वर्कशॉप फॉर सीपीएसईज़” के दौरान हुआ, जिसका आयोजन वित्त मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया. इंडस्ट्री 4.0 की दिशा में मील का पत्थर इस साझेदारी के तहत BSNL और NRL एक अत्याधुनिक 5G नेटवर्क स्थापित करेंगे, जो मिशन-क्रिटिकल औद्योगिक संचालन के लिए डिज़ाइन किया…

Read More

Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी के नाम न होने के दावे ने बिहार की राजनीति में हंगामा मचा दिया है. इस मुद्दे पर रविवार को पटना में NDA के घटक दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और आरएलएम के प्रवक्ताओं ने तेजस्वी पर दो वोटर आईडी (EPIC नंबर) रखने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से FIR दर्ज…

Read More

Ranchi : ग्लोबल इंडिया साईट लिंक के माध्यम से शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्श्ंस एक्सचेंज में ऑनलाइन खाता खोलकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में सीआईडी की टीम ने एक आरोपी को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी में दिनेश कुमार शामिल है. वह जमशेदपुर, कदमा स्थित शास्त्री नगर का रहने वाला है. सीआईडी की जांच में स्पष्ट हुआ है कि जिस खाते के जरिये 2.98 करोड़ की ठगी हुई है, उसी खाते से उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को भी चुना लगाया गया है. इस मामले में नोएडा में भी सेक्टर 36 के थाना में प्राथमिकी…

Read More

चक्रधरपुर. रेलखंड में रविवार की सुबह नक्सली विस्फोट में एक ट्रैकमैन की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना ओडिशा-झारखंड बॉर्डर क्षेत्र में उस समय हुई जब नक्सली बंद के दौरान दो रेलकर्मी एतवा ओराम (58) और बुधराम मुंडा पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया बम तेज धमाके के साथ फट गया. घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों को बंडामुंडा रेलवे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एतवा ओराम को मृत घोषित कर दिया. बुधराम को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री एवं घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को उनके पैतृक गांव घोड़ाबांधा में ग्रामीणों द्वारा जाहेरथान में पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। इस आदिवासी धार्मिक अनुष्ठान में मारंग बुरु, जाहेर आयो, लिटा गोंसाई और मोड़े को तुरुय जैसे जनजातीय देवताओं से प्रार्थना की गई कि श्री सोरेन शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और उन्हें दीर्घायु जीवन प्राप्त हो। गौरतलब है कि रामदास सोरेन स्वयं घोड़ाबांधा ग्राम के माझी बाबा और नायके हैं, जो गांव की सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था में एक उच्च सम्मानित भूमिका निभाते…

Read More

जमशेदपुर। जिला के  उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की एक कार्रवाई में आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05DZ-8624 को पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त करते हुए आज़ादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक अन्य कार्रवाई में कदमा थाना क्षेत्र में भी स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05AG-2259…

Read More

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) अंतर्गत गणित एवं विज्ञान विषय में जारी परिणाम में त्रुटियां सामने आई हैं. आयोग ने यह त्रुटियां सामने आने के बाद परिणाम में संशोधन किया है. संशोधित परिणाम में एक दर्जन जिलों में पारा शिक्षक श्रेणी में एक से चार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी सफल घोषित किया है. इनमें चतरा, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, पाकुड़, रामगढ़ तथा रांची सम्मिलित हैं. आयोग ने पूर्व में सफल घोषित तीन अभ्यर्थियों के परिणाम…

Read More

रांची . राज्य में मौजूद जैव विविधता को बढ़ाने और बचाने के लिए दो नए चिड़ियाघर (जू) के निर्माण समेत संरक्षण उपायों को लागू किया जाएगा. गिरिडीह और दुमका में नए चिड़ियाघर बनाने की मंजूरी State Biodiversity Board ने दी है. वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बाहर टाइगर सफारी प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है. मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में जैव विविधता बोर्ड ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ वन्य जीवों के संरक्षण उपायों को भी लागू करने का निर्णय लिया है. इसके साथ…

Read More