Bangalore : कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाले चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में अदालत ने पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई है. शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए उन्हें दो मामलों में उम्रकैद और 11 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई, जो पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी. यह मामला पहली बार तब प्रकाश में आया था जबकि एक पीड़िता ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप, यौन उत्पीड़न, धमकी और साइबर अपराध जैसे संगीन आरोप लगाए. सबसे अहम सबूत बना पीड़िता की साड़ी, जिसे उसने वारदात के बाद सुरक्षित रख…
Author: News Desk
NEW DELHI. भारत ने अमेरिका की टैरिफ चेतावनियों के बावजूद रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने का फैसला किया है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारतीय तेल कंपनियां अपने वाणिज्यिक हितों और ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुसार निर्णय लेती हैं, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों पर आधारित होता है. रूसी तेल पर कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं सूत्रों के अनुसार, रूस से तेल खरीद पर कोई सीधा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं है. बल्कि G7 देशों और यूरोपीय संघ ने रूस की आय सीमित करने के लिए एक मूल्य सीमा नीति लागू की थी.…
NEW DELHI. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने इस योजना की 20वीं किस्त किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेज दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से इस किस्त को जारी किया. इस बार लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में किस्त ट्रांसफर की गई है. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके खाते में भी यह रकम आ चुकी होगी या जल्द ही पहुंच जाएगी. ऐसे चेक करें कि पैसा आया या नहीं मोबाइल मैसेज से जानकारी: अगर आप…
स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल शनिवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंच गया. यह कैप्सूल नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था और उसे स्टेशन तक पहुंचने में करीब 15 घंटे लगे. इस मिशन में अमेरिका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो अब छह महीने तक स्टेशन पर रहकर अनुसंधान और अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे. नए अंतरिक्ष यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत जैसे ही कैप्सूल ने स्टेशन से डॉक किया, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइक फिन्के ने रेडियो पर संपर्क कर कहा, “हैलो, अंतरिक्ष स्टेशन.” उनके साथ नासा की जेना…
Jamshedpur : झारखंड के नगर निकायों में कचरा उठाव को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब नगर विकास विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. आदित्यपुर नगर निगम समेत पूरे राज्य के निकायों की कचरा गाड़ियों में जल्द ही वाहन ट्रैकिंग सिस्टम और आरएफआईडी (RFID) लगाया जाएगा. नगर विकास विभाग के सचिव सूरज कुमार ने एक पत्र जारी कर सभी निकायों को यह व्यवस्था शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया है. इस तकनीक के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि कचरा वाहन समय पर पहुंच रहा है या नहीं और किस जगह से कचरा उठाया गया है.…
Jamshedpur : जमशेदपुर में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतिका की शिनाख्त मनीषा कौर के तौर पर की गई है. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती से सामने आई है. परिजनों के अनुसार बीती देर रात अज्ञात व्यक्ति ने मनीषा की गला रेतकर हत्या कर दी. मनीषा कौर ने 9 साल पहले सागर नामक युवक से प्रेम विवाह किया था…
Ranchi : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से शनिवार को रांची स्थित राजभवन के पास एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शन में राज्य भर से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग शामिल हुए और अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई. धरने में शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जब राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर अनुसूचित जाति समाज के लोग एक मंच पर एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में आज भी अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है और उन्हें…
Ranchi : राजधानी रांची को और सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है. स्मार्ट सिटी परिसर में इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना की लागत लगभग 30 करोड़ रुपये होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राजधानी को हरियाली और शांति से भरपूर बनाने की सोच के तहत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को इस योजना को हरी झंडी दी. परियोजना का कार्यान्वयन जुडको को सौंपा गया है और डीपीआर तैयार कर निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. दो चरणों में बनेगा…
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक रांची समेत कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है. खासकर राज्य के उत्तरी हिस्सों के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में भारी बारिश हो सकती है. रविवार को भी चतरा, हजारीबाग और पलामू प्रमंडल के तीन जिलों में तेज बारिश की आशंका है. इसके अलावा गिरिडीह, नामकुम, बोकारो, जामताड़ा और दुमका में भी अच्छी बारिश हुई है. 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई? धनबाद: 96…
Ranchi : राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में होने वाली PhD प्रवेश परीक्षा (PhD Entrance Test) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. अब पीएचडी में नामांकन केवल UGC की गाइडलाइन के तहत ही किया जाएगा. राजभवन में हाल ही में हुई कुलपतियों की बैठक में राज्यपाल ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए. इस फैसले से PhD प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता लाई जा सकेगी.TRL विषय में फिलहाल कोई सीट नहीं है. अब देखना होगा कि नए निर्देशों के बाद रांची विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान आवेदन करने…
