Author: News Desk

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 3,181 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें 3,020 नियमित और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 11 और 12 सितंबर को लिंक सक्रिय रहेगा. यह भर्ती राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

Ranchi : अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े मामले में पकड़ी गई संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से अब झारखंड एटीएस पूछताछ करेगी. शमा झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है और उसे गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और गुजरात एटीएस ने झारखंड एटीएस से संपर्क किया है. गुजरात एटीएस की रिपोर्ट मिलने के बाद झारखंड एटीएस की टीम गुजरात जाएगी और शमा से गहन पूछताछ करेगी. शमा का झारखंड कनेक्शन तलाश रही एटीएस अगर शमा का झारखंड से कोई सीधा कनेक्शन या किसी आतंकी मॉड्यूल का…

Read More

Ranchi : भवनाथपुर से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 31 जुलाई की रात उन्हें सिर दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है और 3 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. उनकी तबीयत की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मिथिलेश…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड स्थित पंचभवन में 10 जुलाई की देर रात हुए 15 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी गए चांदी के 15 सिक्के, सोने की टूटी हुई तीन चूड़ियां, 31500 रुपये कैश और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. चोरी की घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी…

Read More

जम्मू. श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा को भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन अगस्त तक स्थगित कर दिया है. यात्रा के दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह पहलगाम मार्ग से तीर्थयात्रा स्थगित रही और तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को गुफा मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी गई जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई. हालांकि भारी बारिश के कारण बाद में बालटाल मार्ग से भी यात्रा स्थगित कर दी गई. जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार दूसरे दिन…

Read More

कुलगाम. जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान जिले के अखल इलाके में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी ढेर कर दिया. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है. सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही. सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी…

Read More

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच 11 अक्टूबर से लेकर 20 जनवरी 2026 के बीच अप व डाउन रेल लाइन की मरम्मत का कार्य होना है. जिसके चलते 16 ट्रेनें रद रहेंगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच राउरकेला से कासबहाल स्टेशनों के बीच मरम्मत का काम होगा. वहीं, 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी 2026 तक बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच रेल लाइन को दुरूस्त किया जाएगा. यह काम हर मंगलवार और शनिवार को…

Read More

आठ IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, महिला बाल विकास विभाग में भी तबादले रांची. राज्य सरकार ने आठ IPS अधिकारियों को उनके कार्यों के अतिरिक्त रिक्त पड़े पदों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.इसके अलावा महिला एवं बालविकास विभाग में तबादले किए गए हैं. इन्हें मिला है अतिरिक्त प्रभार जैप 10 के कमांडेंट सौरभ को जैप वन के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार. ग्रमीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप 3 गोविंदपुर के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार. एसपी जामताड़ा राज कुमार मेहता को IRB-1 जामताड़ा के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार.…

Read More

जादूगोड़ा. पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित भारत सरकार के संस्थान यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार सतपति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. कंपनी की ही महिला अधिकारी ने उनके खिलाफ जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता अधिकारी यूसिल के एक विभाग में बीते कई वर्षों से पदस्थापित हैं. 31 जुलाई को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जादूगोड़ा के थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल स्वयं केस के अनुसंधानकर्ता है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है. जांच के बाद आगे कार्रवाई की…

Read More

मेरठ. नशे में धुत सेना के जवान ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार दौड़ा दी. करीब 20 मिनट बाद रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ा. प्लेटफार्म पर मौजूद कई यात्री बाल-बाल बचे. जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एक युवक ऑल्टो कार लेकर कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा और कार दौड़ाने लगा. इसी दौरान दिल्ली की तरफ से ट्रेन आ गई. युवक ने प्लेटफार्म पर ट्रेन के साथ-साथ कार चलानी शुरू कर दी. कई यात्री कार की चपेट में आने से बचे. रेलवे पुलिस और कर्मचारियों…

Read More