नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि रेलवे की स्थायी समिति ने स्लीपर और 3AC श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट पर विचार करने की सलाह दी है. कुछ सांसदों ने ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट बहाल करने का मुद्दा उठाया. वरिष्ठ नागरिकों को दी गई छूट को बहाल नहीं करने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा, ”भारतीय रेलवे सभी वर्गों के लोगों को सस्ती सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करता है और 2023-24 में यात्री टिकटों पर 60,466 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. यह औसतन प्रत्येक…
Author: News Desk
रांची. झारखंड की राजनीतिक जगत से सुबह-सुबह एक दुखद समाचार आ रहा है. गरीबों के हितैषी और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बताया जाता है कि सुबह के समय बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट लगी है. वहीं, ब्रेन में ब्लड भी क्लॉट हुआ है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी परिजनों के लगातार संपर्क में है और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे है.
Ranchi : एक महिला के अलमारी से सोने के गहने चोरी करने और उसे जान-पहचान के लड़कों को बेचने के मामले में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है. राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुए इस वारदात के महज 12 घंटे के भीतर तीन संदेही गुनहगारो को पुलिस ने दबोच लिया. इनके नाम बी. वेनिशन जेवियर, पियुष शर्मा और कुनाल कुमार सोनी बताये गये. उनके पास से 18.83 ग्राम सोना, ₹62,500 कैश और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया के सामने किया. सिटी…
Ranchi: राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में 9 से 11 अगस्त 2025 तक होने वाले आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने की. बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव लोचन बख्शी ने महोत्सव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में बताया गया कि इस बार महोत्सव में ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए जाएंगे, जो युवाओं और पर्यटकों के बीच महोत्सव की लोकप्रियता को बढ़ाएंगे. इसके अलावा, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए…
डेस्क। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (01 अगस्त, 2025) झारखंड के धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद की लगभग 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत है। इसकी स्थापना खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार करने के लिए की गई थी। समय के साथ, इसने अपने शैक्षणिक सीमाओं का विस्तार किया है और अब विविध क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान का एक अग्रणी केंद्र बन गया है। इस संस्थान ने प्रौद्योगिकीय विकास और नवोन्मेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रसन्नता…
रांची। राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में आज 9 से 11 अगस्त तक होने वाले आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने की। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव लोचन बख्शी ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए जाएंगे, जो युवाओं और पर्यटकों के बीच महोत्सव की लोकप्रियता को और बढ़ाएंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी महोत्सव…
धनबाद | : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 43 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा की है। यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय मांगों और यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है। READ MORE :बिहार के लिए बेंगलूरू, हैदराबाद, हावड़ा और उधना रूट की 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ी, यात्रियों को बड़ी राहत अधिकारिक जानकारी के अनुसार, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, धनबाद-रांची इंटरसिटी, पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अजमेर-शालीमार एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-बनारस…
चक्रधरपुर. शहीद सप्ताह के तहत सक्रिय हुए नक्सलियों ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर चिपकाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं, प्रशासन सतर्क हो गया है. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मनोहरपुर-जराईकेला और मनोहरपुर-जामदा मुख्य मार्ग सहित कमारबेड़ा, डुकरीडीह, पात्थरवासा और आसपास के इलाकों में दीवारों, पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है. पोस्टरों में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने और 3 अगस्त को झारखंड…
कानपुर. मुजफ्फरपुर जंक्शन से अहमदाबाद के साबरमती बीजी जंक्शन जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच भाऊपुर के पास बेपटरी हो गए. हादसे के समय ट्रेन की गति धीमी होने से कोई हताहत नहीं हुआ. तेज आवाज के साथ कोच के पहिये नीचे उतरते ही यात्रियों में हलचल मच गई. यात्री ट्रेन को कोचों से नीचे कूद पड़े. आसपास के तमाम लोग पहुंच गए. रेलवे मेडिकल वैन को भेजा गया, लेकिन किसी के हताहत या चोट नहीं आने की सूचना पर उसे पनकी में ही रोक दिया गया. एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया है. ट्रेन संख्या 15269 साबरमती जनसाधारण…
New Delhi : देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त निर्धारित की गई है. यह घोषणा पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आई है. जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था. 21 जुलाई को धनखड़ ने राज्यसभा…
