Jamshedpur: टाटा स्टील ने टीएसएन वायर्स कंपनी लिमिटेड का पूरा अधिग्रहण कर लिया है. पहले कंपनी में टाटा स्टील की 60% हिस्सेदारी थी, अब शेष 40% शेयर भी खरीदकर वह इसकी पूरी मालकिन बन गई है. टीएसएन वायर्स थाईलैंड में संचालित एक संयुक्त उपक्रम थी, जिसे सियाम इंडस्ट्रियल वायर्स कंपनी लिमिटेड (SIW) और निचिया स्टील वर्क्स लिमिटेड मिलकर चला रहे थे. SIW के पास 60% और निचिया के पास 40% हिस्सेदारी थी. गुरुवार को टाटा स्टील ने निचिया से 270 रुपये प्रति शेयर की दर से 40% हिस्सेदारी भी खरीद ली. अब कंपनी की 100% हिस्सेदारी टाटा स्टील के पास…
Author: News Desk
Ranchi : खूंटी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है. एसपी मनीष टोप्पो लगातार थानेदारों को दिशा-निर्देश भी दे रहे है. बीते गुरुवार को खूंटी पुलिस को इसी का परिणाम है कि तीन मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस टीम ने अफीम तस्करों को पकड़ा है. वहीं चार डकैत को हथियार के साथ रंगेहाथ पकड़ा. खूंटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर तीनों मामले की जानकारी पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि एक करोड़ 65 लाख मूल्य का अवैध डोडा, एक पीएलएफआई नक्सली को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि डकैती के एक मामले में चार डकैतों को…
कोलकाता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को रेलवे मंत्रालय की चार प्रमुख मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹11,169 करोड़ आंकी गई है। इस स्वीकृति में दक्षिण पूर्व रेलवे की डांगोआपोसी–जरोली तीसरी और चौथी लाइन परियोजना भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,752 करोड़ है। यह परियोजना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और ओडिशा के क्योंझर ज़िले के लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्रों को भारत की इस्पात उत्पादन इकाइयों से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार की गई है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह देश…
जमशेदपुर हिंदी-उर्दू साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर, करीम सिटी कॉलेज, साकची के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग में एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने प्रेमचंद की साहित्यिक धरोहर को याद करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज अंसारी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रेमचंद को उर्दू-हिंदी कथा साहित्य का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने समाज के हर वर्ग को झकझोरा और ग्रामीण जीवन को साहित्य में सम्मानजनक स्थान दिलाया। READ MORE :JAMSHEDPUR : चाकुलिया में…
Jamshedpur : जमशेदपुर के चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीड़ी बस्ती में गुरुवार सुबह एक 20 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी हालत में मिली. मृतका की पहचान राखी मुंडा के रूप में हुई है. घटना के समय उसका पति किशन मुंडा मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था. बारिश के कारण काम बंद होने पर जब वह घर लौटा तो जो कुछ देखा, दंग रह गया. उसकी पत्नी फंदे पर लटका हुई थी. उसकी सांसे थम चुकी थी. फंदे पर विवाहिता की लाश होने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने सड़क के किनारे सेफ्टी टैंक हटाने की मांग को खारिज करते हुए प्रार्थी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रार्थी के मामले की सक्षम प्राधिकार में सुनवाई हो रही थी. इसके बाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं करना चाहिए. इसके लिए एसडीएम के पास कार्रवाई करने का अधिकार है. इस संबंध में लीलावती देवी ने याचिका दाखिल की थी. हिनू निवासी लीलावती देवी गांधीनगर न्यू एरिया की निवासी है. उन्होंने एसडीएम के पास आवेदन देकर कहा था कि कुछ…
रांची. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक हित में सहायक नगर निवेशकों और विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत सहायक नगर आयुक्तों, कार्यपालक पदाधिकारियों व विशेष पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. यह अधिसूचना 31 जुलाई 2025 को रांची से जारी की गई. सहायक नगर निवेशकों के तबादले: 1. सागर सिन्हा: चास नगर निगम से नगर निवेशन संगठन, रांची (मुख्यालय) में प्रतिनियुक्त. 2. कुमार चेतन लाल: जमशेदपुर अ०क्षे०स० से नगर निवेशन संगठन, रांची (मुख्यालय) में प्रतिनियुक्त. 3. विवेक हर्षिल: रांची नगर निगम (मुख्यालय में प्रतिनियुक्त) से नगर निवेशन संगठन, रांची (मुख्यालय) में स्थानांतरित.…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई हुई. लगभग पांच घंटे तक चली बहस के बाद भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अदालत ने मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया है. मेरिट लिस्ट को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में 252 याचिकाएं दाखिल की गई हैं. सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता तेजस्विता सफलता ने कोर्ट के बताया कि राज्य सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में पद की संख्या…
जमशेदपुर. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को अपने भाई तक समय पर राखी पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डाक विभाग ने एक उल्लेखनीय और सराहनीय कदम उठाया है. सिंहभूम मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह के निर्देश पर इस बार रविवार को भी प्रधान डाकघर खोले जाएंगे. इस विशेष व्यवस्था के तहत 4 अगस्त, रविवार को जमशेदपुर और चाईबासा के प्रधान डाकघर खुले रहेंगे. डाकघर में बहनों के लिए राखी बुकिंग और गंतव्य तक उसे पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गई है. यह पहल खासतौर पर उन बहनों के लिए फायदेमंद होगी, जो…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. छोटा गोविंदपुर इलाके की दो महिलाओं की मौत से हालात और गंभीर हो गए हैं. दोनों मामलों में मरीजों की स्थिति अत्यधिक गंभीर थी और आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों को डेंगू से हुई मौत के तौर पर अब तक पुष्टि नहीं की है. लेकिन दोनों ही मामलों में लक्षण और चिकित्सकीय जानकारी डेंगू की ओर इशारा कर रही है. छोटा गोविंदपुर तीन तल्ला निवासी सुभाष कुमार सिंह की 35 वर्षीय…
