Ranchi : राज्य सरकार ने भू-राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश भर में 96 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गुरुवार देर शाम राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. देखें पूरी लिस्ट… revenue dept transfer क्लिक कर देखें लिस्ट
Author: News Desk
Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि भेजी जा रही है. गुरुवार (31 जुलाई) को राजधानी रांची की कई लाभुक महिलाओं को इस योजना के तहत जून माह की राशि प्राप्त हुई. इससे पहले 10 जुलाई को मई माह की राशि भेजी गई थी, यानी जुलाई महीने में महिलाओं को दो बार 2500 रुपये, कुल 5000 रुपये की सौगात मिली. हर महीने मिलते हैं 2500 रुपये मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाता है. शुरुआत में इस योजना के तहत 1000…
Ranchi : सेना की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री से जुड़े चर्चित लैंड स्कैम केस में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. देश की सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को अमित अग्रवाल को जमानत (बेल) दे दी है. इससे अब वह जेल से बाहर आ सकेंगे, क्योंकि इससे पहले जिन मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, उन सभी में उन्हें पहले ही बेल मिल चुकी है. हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत इससे पहले अप्रैल 2025 में झारखंड हाईकोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का…
Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि यह सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं. अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बजट के माध्यम से सरकार वर्ष के शेष महीनों के लिए अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति मांगेगी. सत्र की शुरुआत के दौरान स्पीकर…
Ranchi : झारखंड में आठ डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर को इधर से उधर किया गया है. पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह निर्णय विभागीय स्थापना समिति की अनुशंसा और विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद लिया गया. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए स्थानों पर प्रभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए. कौन से अधिकारी को कहां भेजा गया… देखें रूपा रानी तिर्की – वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर थीं. उन्हें अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में पदस्थापित किया…
Ranchi: पलामू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख से ज्यादा का शराब पकड़ा है. यह कार्रवाई नावाबाजार थाना की पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-98 स्थित पुलिस चेक पोस्ट हुई है. पुलिस ने इस कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में राम दिया और विजय शामिल है. दोनों हरियाणा का रहने वाला है. पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि शराब की खेप छत्तीसगढ़ से लोड हुआ था. पुलिस ने गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है. चंदन के कहने पर बिहार आ रहा था अवैध शराब…
Ranchi : श्रावणी मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं. ज्यादातर श्रद्धालु सुगम यात्रा के लिए ट्रेन को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे रेलवे की आय में भी वृद्धि हुई है. रेलवे ने मेला क्षेत्र के जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर और बासुकिनाथ स्टेशनों से पिछले 20 दिनों में 8.82 करोड़ रुपये से अधिक की आय की सूचना दी है. इस दौरान यात्रियों की संख्या में 22.27 प्रतिशत और आय में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. मेला के पहले 11 दिनों में चारों स्टेशनों से 5,50,088 यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की, जिससे 3.79 करोड़ रुपये की आय…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के बाद CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं है और उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होकर तुरंत दिल्ली के लिए उड़ान भरी. गौरतलब है कि वे 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची लौटे थे. शिबू सोरेन की देखभाल और इलाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री 24 जून से ही अधिकतर समय दिल्ली में बिता…
Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक नाम की युवती ने दोमुहानी डोबो पुल से नदी में छलांग लगा दी. सुमित्रा अपनी सहेली अलीशा के साथ घूमने आई थी. अलीशा ने बताया कि पुल पर पहुंचने के बाद सुमित्रा का अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी. सुमित्रा बिष्टुपुर में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी. नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस और…
Jamshedpur: जमशेदपुर के दर्जनों छोटे व्यापारियों के सामने कॉमर्शियल टैक्स विभाग की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. विभाग ने 2021 से 2024 तक के डिजिटल पेमेंट (UPI/QR Code) डेटा के आधार पर इन व्यापारियों को GST नोटिस भेजे हैं, जिनमें लाखों रुपये के टैक्स की वसूली की चेतावनी दी गई है. यहां तक कि बिष्टुपुर के पान दुकानदारों, भूंजा बेचने वाले ठेले, फल और फूल विक्रेता, चाय दुकानदार और छोटे किराना दुकानदार भी इस नोटिस की चपेट में आ गए हैं. उनका कहना है कि उनका कारोबार केवल छूट प्राप्त वस्तुओं तक सीमित है, लेकिन डिजिटल पेमेंट के आंकड़ों…
