पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन चुकीं पद्मश्री सम्मानित श्रीमती जमुना टुडू को भारत की राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर विशेष रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण पत्र भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत सीधे उनके घर तक पहुँचाया गया, जिसने इस अवसर को और भी गरिमामय बना दिया। श्रीमती जमुना टुडू को यह आमंत्रण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष रात्रि भोज में शामिल होने के लिए भेजा गया। यह पत्र नई दिल्ली से उनके चाकुलिया स्थित आवास तक पहुँचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष अधिकारियों की नियुक्ति…
Author: News Desk
हजारीबाग. एसपी अंजनी अंजन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. तबादला किए गए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने को कहा गया है. एसपी ने 16 थाना प्रभारी के अलावा छह इंस्पेक्टरों का भी दबादला किया है. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने स्थानांतरित अंचल, थाना, ओपी में 24 घंटे के अंदर योगदान देकर पुलिस कार्यालय में अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे. वैसे पुलिस पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया हो…
Chaibasa: जिला समाहरणालय के सभागार में DC चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 47 दावों— जिनमें 39 सामुदायिक और 8 व्यक्तिगत दावे शामिल थे— पर गहन चर्चा की गई. DC ने निर्देश दिया कि 500 एकड़ से अधिक वन भूमि से जुड़े दावों की जांच ग्राम सभा के माध्यम से विधिवत कराई जाए. उन्होंने कहा कि जांच में यह सुनिश्चित किया जाए कि दावा की गई भूमि पर किसी अन्य गांव या व्यक्ति का दावा न हो. समिति के सचिव व जिला कल्याण…
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी और भुइयांडीह क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विरोध के बाद अब मसीही समुदाय भी सामने आया है. उनका आरोप है कि शांतिपूर्वक चल रही उनकी प्रार्थना सभाओं में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न किया गया और कई श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया. नेशनल क्रिश्चियन काउंसिल (एनसीसी) की झारखंड इकाई ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में 26 और 27 जुलाई को गोलमुरी व…
Jamshedpur : टाटानगर रेल मंडल के सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में प्वाइंट मैन के पद पर कार्यरत रेलवे कर्मचारी लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वे मालगाड़ी की बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे चलती हुई मालगाड़ी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे लक्ष्मीनारायण अपने एक सहकर्मी के साथ नियमित कार्य के तहत मालगाड़ी की जांच कर रहे थे. जांच के दौरान संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारणवश…
Ranchi : झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने पार्टी प्रवक्ता के लिए अधिकृत रूप से पांच नामों की सूची शनिवार को जारी की है. प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम कैलाश यादव, डॉ मनोज कुमार, आबिद अली, विश्वनाथ राम घूरा (पलामू) और घनश्याम चौधरी (बोकारो) शामिल हैं. यह जानकारी शनिवार को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने दी. वहीं प्रवक्ताओं के सूची जारी होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष…
Jamshedpur: जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर पार्किंग को लेकर एक विवाद में डिलीवरी बॉय रवि महतो की जमकर पिटाई कर दी गई. घटना में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मामले की शिकायत उलीडीह थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया. रवि महतो ने बताया कि वह बिलिंकीट से एक ऑर्डर लेकर विशाल मेगा मार्ट की बिल्डिंग में गया था. पार्किंग की सुविधा न होने के कारण उसने अपनी गाड़ी को दुकान के सामने खड़ा किया. जब वह पांचवे तल्ले में ऑर्डर…
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से मंत्री की स्थिति और इलाज की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की. मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन को अस्पताल में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं और उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, “झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे आदरणीय रामदास दा ने…
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में शनिवार सुबह 27 वर्षीय मनीषा कौर की गला कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर, जो घटना के बाद फरार हो गया था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, और आशंका जताई जा रही है कि जांच में इस मामले से जुड़े कई राज़ सामने आ सकते हैं. इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पुलिस की जांच में ही मिलेगा. फिलहाल, घटना की जांच…
Saraikela : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की एक बड़ी साजिश को पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा गांव के पास पहाड़ी और जंगल के इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान 125 किलो अमोनियम नाइट्रेट पाउडर बरामद किया गया. यह विस्फोटक स्टील के कंटेनर में चावल के बैगों के बीच छिपाकर रखा गया था. पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कुछ साल पहले इस इलाके के जंगल में विस्फोटक छिपाकर…
