Bilaspur.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने रेल नेटवर्क को सशक्त, संरक्षित एवं भविष्योन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है । रेलवे के इस दूरदर्शी दृष्टिकोण और योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप अब चौथी लाइन परियोजनाओं को नई गति और औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो रही है । बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी लाइन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसमें अब तक कुल रूट लंबाई के आधे से अधिक हिस्से की सफल कमीशनिंग की जा चुकी है । यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने…
Author: News Desk
जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा पूरे धूमधाम, भक्तिभाव एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल को लेकर भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी, घोड़े, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा के बीच पैदल यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक कर आशीष प्राप्त किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास पैदल नंगे पाव यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर समेत सम्पूर्ण झारखंडवासियों के…
जमशेदपुर। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के बकाया कमीशन के भुगतान समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में वह खाद्य सचिव से बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। एसोसिएशन की तरफ से दीपक कुमार साव, विनोद साव, ओमकार सिंह, सिकंदर कुमार, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें 9 माह से कमीशन नहीं मिला है। अगर किसी को 9 माह से कमीशन नहीं मिलेगा…
हाजीपुर – देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन 19604/19603 दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका नियमित परिचालन दौराई से 03.08.2025 से प्रत्येक रविवार को तथा गोड्डा से 05.08.2025 से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा । इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे । READ MORE :Bullet Train परियोजना में महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग…
जमशेदपुर: जीवन की ऊंचाइयों को छूते और पर्वतों को फतह करते हुए, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर की पूर्व छात्रा निशा आनंद ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को हाल ही में फतह कर निशा ने साहस और संकल्प की नई मिसाल पेश की है। यह रोमांचक सफर तब शुरू हुआ जब वह स्कूल में पढ़ती थीं। डीबीएमएस स्कूल में खेल शिक्षक सुरोजीत सिंह ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। बचपन से ही साहसिक प्रवृत्ति की निशा ने स्कूल के दिनों में उत्तरकाशी और गंगोत्री जैसी कठिन जगहों की यात्राएं कीं।…
जमशेदपुर. झाररखंड का का प्रथम जिला स्तरीय पर्पल फेयर का आयोजन बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिद्धगोड़ा, जमशेदपुर में किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके हुनर के प्रदर्शन, रोजगार के अवसरों की जानकारी, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव और समाज में समावेशिता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी-सह-राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड सदस्या एवं अभयनंदन अंबष्ट, राज्य निःशक्तता आयुक्त, झारखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित लगभग 50 कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिनमें शारीरिक रूप से अक्षम, दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, बौद्धिक एवं ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से जुड़े प्रतिभागी…
जमशेदपुर. जिला अंतर्गत तीन केंद्रों में आयोजित एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 का आयोजन किया गया. कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता- सह- अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम गौतम कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. परीक्षा में अब तक किसी तरह का कदाचार का मामला सामने नहीं आया है.
स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज प्रखंड भ्रमण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव में बुनियादी सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच एवं क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा . उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बाबईदा का निरीक्षण किया और कक्षा संचालन, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन वितरण तथा शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी…
नई दिल्ली: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई. यह याचिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दाखिल की है. सुनवाई मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अनजारिया की पीठ के समक्ष हुई. याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी और डीजीपी अनुराग गुप्ता की ओर से उनके वकीलों ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल उपस्थित होने वाले थे, लेकिन किसी अन्य अदालत में व्यस्त होने के कारण उन्होंने बहस के…
SARAIKELA : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा 2024 में जिले से सफल हुए प्रतिभागियों को सोमवार को जिला समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की.समारोह में चयनित अभ्यर्थियों—निशा गोप, नीरज कांदिर, संदीप कुमार बाँकीरा, संजय सिंह सरदार, रामराय हांसदा और सुनील मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता, पुस्तक, पेन और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने सभी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उपायुक्त ने कहा कि इन युवाओं की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव…
