रेल खबर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में प्रस्तावित रॉलिंग ब्लॉक और लखनऊ स्टेशन पर जारी निर्माण कार्यों के चलते विभिन्न ट्रेनों के परिचालन में आंशिक एवं पूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हाटे बाजार एक्सप्रेस को दो स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। रेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2025 को झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (गा. सं. 18019/18020) का परिचालन रद्द किया जाएगा। वहीं, 1 अगस्त को भोजुडीह–चंद्रपुरा मेमू (गा. सं. 68079) का समापन महुदा स्टेशन पर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही…
Author: News Desk
Devghar.देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 18 कांवरियों की मौत हो गई. कई कांवरिए घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है. हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नवापुरा गांव में हुआ. सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, 40 कांवरियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे सिलेंडर…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनावी राज्य बिहार में मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर हमेशा के लिये अंतिम निर्णय करेगा. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि वह 29 जुलाई को इस मामले की अंतिम सुनवाई की समय-सारणी तय करेगी. एक गैर सरकारी संगठन की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि मतदाता सूची को अस्थायी तौर पर…
Ranchi.पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ERPCC) की बैठक सोमवार को बुलायी गयी. छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस बैठक में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान झारखंड और पड़ोसी राज्यों ने नक्सलवाद और संगठित अपराध गिरोह से लड़ने पर विस्तृत चर्चा के बाद रणनीति बनायी गयी. बैठक में झारखंड की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समय पर चरणबद्ध संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया. विशेष रूप से ओडिशा सीमा…
Ranchi. झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार एक अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के आगामी माॅनसून सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा और कृषि विश्वविद्यालयों को छोड़कर सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक व्यापक अधिनियम बनाने संबंधी विधेयक सत्र के दौरान पेश किया जाएगा. सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि सरकार मानसून सत्र के लिए तैयार है. सदन में एक अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. पिछले सत्र के कई मुद्दे भी उठेंगे. हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही सुचारू…
Jamshedpur. पटमदा प्रखंड के बागुंड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को स्कूल में देरी से पहुंचने पर कथित तौर पर 200 उठक-बैठक कराए जाने के बाद चार छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं के परिवारों ने यह जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि बेहोश होने के बाद चारों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि पटमदा प्रखंड के बागुंड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्राएं थीं. छात्राओं का वर्तमान में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है. पीड़ित छात्राओं के परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें उठक-बैठक करने…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से सोमवार को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक धूमधाम से आयोजितकिया गया. इस दौरान महाप्रसाद ग्रहण किये. कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. सावन के तृतीय सोमवारी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान भजन गायन कार्यक्रम में विनय बिहारी, बॉबी समेत अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. यूनियन द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक सह भजन गायन कार्यक्रम में प्रबंधन के वरीय अधिकारियों, विधायक, विभिन्न कंपनियों के यूनियन प्रतिनिधि समेत राजनीति दलों के…
Jamshedpur. टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 30 जुलाई को आहूत की गयी है. इसको लेकर सरकुलर जारी कर दिया गया है. इसके तहत सिर्फ तीन एजेंडा को कमेटी मीटिंग में शामिल किया गया है. इसके तहत पहले श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म कराया जायेगा. वहीं, मार्च, अप्रैल, मई और जून माह के एकाउंट को पारित कराया जायेगा. इसके बाद सभा समाप्त हो जायेगी. कमेटी मीटिंग में कोई अन्य मुद्दे को एजेंडा में शामिल नहीं किया गया है.
Jamshedpur. जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी सोमवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव पहुंचे. यहां डीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी. खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में उन्होंने बुनियादी सेवाओं की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय बाबईदा पहुंचे. वहां उन्होंने कक्षाओं का संचालन, बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, मिड डे मील, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली. इसके बाद उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जो वर्तमान…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में सोमवार को संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व विख्यात बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे। सोमवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे। READ MORE :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…
