Author: News Desk

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धलभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कूकड़ाखुपी गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एक बरगद के पेड़ से 48 वर्षीय कार्तिक महतो का शव झूलता मिला. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. धलभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जुगीशोल पंचायत स्थित कूकड़ाखुपी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय से सटे बरगद के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से झूलते देखा. सूचना मिलते ही धलभूमगढ़ थाना प्रभारी मोहम्मद आमिर हमजा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर…

Read More

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले को डोडा तस्करी का कॉरिडोर बनाने की तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई है. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की सतर्कता और कुशल रणनीति के कारण पुलिस ने डोडा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख मूल्य का डोडा जब्त किया है. इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी. गुप्त सूचना पर पुलिस का त्वरित एक्शन एसपी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें एक गुप्त सूचना मिली…

Read More

जमशेदपुर। परसुडीह क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता एवं उनके परिवारजनों से मिलकर बच्ची का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन से भी मुलाकात की और बच्ची के बेहतर इलाज, सुरक्षा और मानसिक काउंसलिंग के अस्पताल में ही तत्काल व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने इस जघन्य अपराध को समाज और मानवता के लिए कलंक बताते हुए कहा कि पांच साल…

Read More

हाजीपुर श्रावणी मेला में श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु झाझा-पटना-पाटलिपुत्र-छपरा के रास्ते आसनसोल और गोरखपुर के मध्य गाड़ी सं. 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है । यह स्पेशल आसनसोल से 10 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन तथा गोरखपुर से 11 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी । READ MORE :रेल यात्रियों ध्यान दें! मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रूट अब सोनपुर नहीं, समस्तीपुर मंडल में गाड़ी सं. 03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन आसनसोल से 21.00 बजे प्रस्थान कर 21.28 बजे चित्तरंजन, 22.23 बजे मधुपुर, 23.00…

Read More

जमशेदपुर। पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम रोहणीबेडा स्थित प्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में धुमकुडिया सह बहुउद्देश्यीय भवन का भव्य उद्घाटन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। यह बहुउद्देश्यीय भवन पोटका विधायक संजीव सरदार के सार्थक प्रयासों से 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। विधायक संजीव सरदार ने माँ रांकिणी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने अपने करकमलों से संचालन समिति को भवन की चाबी सौंपते हुए इसे आम जनता के उपयोग हेतु समर्पित किया। Read More :JAMSHEDPUR : चाकुलिया में 14 बेघरों…

Read More

New Delhi : रिलायंस जियो ने एक नया और किफायती क्लाउड कंप्यूटर जियो-पीसी लॉन्च किया है. यह एक ऐसा वर्चुअल डेस्कटॉप है जो किसी भी सामान्य टीवी को स्मार्ट कंप्यूटर में बदल सकता है. इसके लिए किसी महंगे हार्डवेयर की जरूरत नहीं है. जिन लोगों के पास जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर है, वे सिर्फ ₹400 प्रतिमाह देकर इसका उपयोग शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि नए यूजर्स एक महीने तक इस सेवा का मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे. जियो-पीसी पर गेमिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और ऑफिस वर्क जैसे सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं. इसमें 512GB क्लाउड…

Read More

Chaibasa : चाईबासा के गुवा डाकघर में करोड़ों रुपये की फर्जी फिक्स डिपॉजिट घोटाले ने इलाके में सनसनी फैला दी है. अब तक 10 खाताधारकों से 48.81 लाख की ठगी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है. घोटाले की गंभीरता को देखते हुए रांची से सिंहभूम प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक उदय भान सिंह गुवा पहुंचे और प्रारंभिक जांच की. उन्होंने पीड़ित खाताधारकों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि विभागीय प्रक्रिया के तहत तीन माह के भीतर सभी की राशि लौटाई जाएगी. मंगलवार को क्लेम फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई…

Read More

Jamshedpur : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 14 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नए घरों की चाबी और उपहार सौंपे गए. कार्यक्रम का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि अबुआ आवास योजना गरीबों के लिए सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया जाएगा. 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. मुख्य समारोह बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं. मैदान की सफाई और सजावट का काम शुरू हो चुका है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की…

Read More

Jamshedpur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जमशेदपुर ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध करते हुए मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ABVP ने कहा कि यह विधेयक अगर पारित हुआ, तो राज्य सरकार का विश्वविद्यालयों में हस्तक्षेप बढ़ जाएगा, जिससे शिक्षा की स्वतंत्रता और गुणवत्ता प्रभावित होगी. परिषद ने मांग की कि उच्च शिक्षा को राजनीतिक प्रभाव से दूर रखा जाए और छात्रों को निष्पक्ष शिक्षा मिले. महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने बताया कि विधेयक से विश्वविद्यालय प्रशासन में राजनीति का दखल…

Read More