Author: News Desk

धनबाद। रेलवे हमेशा से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देता आया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक और उदाहरण सामने आया जब गाड़ी संख्या 09620 (राँची-मदार एक्सप्रेस) में कार्यरत वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मी श्री रोशन कुमार ने अपनी सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ट्रेन यात्रा के दौरान उन्हें दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में नजर आए, जो भयभीत और असहज लग रहे थे। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर यह समझा कि वे घर से भागकर ट्रेन में सवार हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए श्री कुमार ने तुरंत रेलवे सुरक्षा…

Read More

सरायकेला. जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम चौधरी ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल सरायकेला के शीतगृह में भेजवाया. उनके परिवार को घटना की सूचना दी. परिवार वालों के सरायकेला आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. वे मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रेम चौधरी पर पूर्व में बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा था. कई युवाओं ने…

Read More

जमशेदपुर. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 में कृष्णानगर रोड नंबर-2 निवासी विशाल महतो की मौत घर में चोरी करने के दौरान करंट लगने से हुई थी. इस बात का खुलासा पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से हुआ है. पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पाया कि रविवार की रात विशाल महतो पांच घरों में चोरी की नियत से घुसा था. शंकोसाई रोड नंबर-1 में विदेश घोष की छत पर बिजली का तार था. जिससे करंट लगने से विशाल महतो की मौत हो गयी थी. पुलिस ने बताया कि विशाल महतो रविवार की रात…

Read More

लखनऊ. सड़क दुर्घटनाओं के पीछे तकनीकी गड़बडि़यों का पता जल्द ही एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लगाया जा सकेगा. उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां एआइ और बिग-डाटा एनालिटिक्स आधारित मॉड्यूल दुर्घटना के न केवल सटीक कारणों का पता लगाएगा, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद करेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की एआइ और बिग-डाटा एनालिटिक्स आधारित सड़क -सुरक्षा पायलट परियोजना को एनओसी प्रदान कर दी है. परिवहन विभाग ने परीक्षण के आदेश दे दिए हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले राज्यों में से एक है. इसी…

Read More

MASCOW. रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. इसकी जानकारी जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को दी. भूकंप सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई. एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की. अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है. इसका असर भारत या आसपास के इलाकों पर नहीं पड़ने की बात कही जा रही है.

Read More

नई दिल्ली. अब आपका यूपीआई (Unified Payment Interface) फ्री नहीं रहेगा. इसके इस्तेमाल पर आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. दरअसल, 1 अगस्त (UPI New Rules 1 August) से यूपीआई (UPI) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पड़ेगा. इनमें बार-बार बैलेंस चेक करने पर चार्ज और लिमिट (UPI balance check limit) से ज़्यादा ट्रांजैक्शन पर पेनल्टी जैसे कई नियम शामिल हैं. अगर आप UPI यूजर हैं तो इन बदलावों के बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है. तो चलिए एक-एक कर जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो बदलाव? UPI में क्या-क्या बदलेगा?…

Read More

गुजरात हाई कोर्ट ने गोधरा कांड के बाद हुए दंगों से जुड़े एक मामले में तीन दोषियों को सबूतों सबूतों के आभाव में बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि उनकी दोषसिद्धि विश्वसनीय साक्ष्यों पर आधारित नहीं थी. हाई कोर्ट का यह फैसला मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के सचिन पटेल, अशोक पटेल और अशोक गुप्ता को दोषी ठहराए जाने और उन्हें पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के लगभग 19 साल बाद आया है. जस्टिस गीता गोपी की बेंच ने पूरे मामले की सुनवाई की है। निचली अदालत द्वारा 29 मई 2006 को सजा सुनाए…

Read More

NEW DELHI. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मानहानि से जुड़े मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दोषी करार देने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है. यह मामला वर्ष 2000 का है, तब वीके सक्सेना गुजरात के एक संगठन के अध्यक्ष थे. अदालत ने कहा कि वीके सक्सेना द्वारा दायर मामले में पाटकर को दोषी ठहराने के ट्रायल कोर्ट और अपीलीय अदालतों के फैसलों में कोई अवैधता नहीं थी. 2 अप्रैल को साकेत कोर्ट के सेशंस अदालत ने मेधा पाटकर की सजा को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था. न्यायालय के…

Read More

रांची : राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 29 जुलाई को रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़,बोकारो और धनबाद में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 30 और 31 जुलाई को भी मौसम रहेगा सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार,…

Read More

लातेहार: खुद को CBI अफसर और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एक रेलवे कर्मचारी से ₹3.90 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को लातेहार पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र खोजा (उम्र 19 वर्ष) डिडवाना-कुचामन (राजस्थान) का निवासी है, जो तकनीकी चालबाजियों के सहारे लोगों को डराकर मोटी रकम हड़पता था. क्या था मामला पीड़ित रवि शंकर केशरी (25 वर्ष), निवासी शाहपुर, भोजपुर (बिहार), वर्तमान में टोरी रेलवे विभाग, लातेहार में कार्यरत हैं. 12 दिसंबर 2024 को उन्हें एक अनजान कॉल आया. कॉलर ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताते हुए…

Read More