Author: News Desk

जमशेदपुर.  बहरागोड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना अब किसी संघर्ष से कम नहीं रहा. वजह है – एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जो 28 जुलाई से जारी है. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शुरू हुई इस हड़ताल का सीधा असर ज़मीनी स्तर पर दिख रहा है. अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीजों की हालत बिगड़ रही है. ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां न ऑक्सीजन है, न प्राथमिक चिकित्सा. परिजनों का कहना है…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इसमें प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डेविड बलिहार, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, और अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. बैठक में उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि योजनाओं में सुस्ती या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी कार्यों को तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. जिले में सेविका के 41 और सहायिका के 54 पद रिक्त हैं. उपायुक्त ने कहा कि इन पदों की वजह से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि…

Read More

रांची : झारखंड में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने 40 बैंक खातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें साइबर ठगी से जुड़े 10 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी. यह कार्रवाई डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर की गई. साइबर क्राइम थाना रांची की प्रभारी डीएसपी नेहा बाला ने स्वयं बयान के आधार पर मामला दर्ज कराया है. FIR संख्या 89/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.…

Read More

Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने संरचनात्मक विकास और सुरक्षा कार्यों के चलते अगस्त महीने में कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) और आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) करने का फैसला किया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच जरूर कर लें. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें. रद्द की गई ट्रेनें 18109/18110 टाटानगर – एनएससीबी इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस: 09,…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्य के 360 हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट (प्लस टू) स्तर तक अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से 3600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है. इसके लिए राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव सौंपा है. प्रस्ताव के मुताबिक, हर जिले में 15 स्कूलों को प्लस टू में बदला जाएगा. एक स्कूल को अपग्रेड करने में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनसे आधुनिक लैब, पुस्तकालय, शौचालय और अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया…

Read More

MUMBAI : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला पहला सेमीफाइनल अब नहीं होगा. यह मुकाबला 31 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाना था. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से दूसरी बार इनकार कर दिया है. लीग की स्पॉन्सर कंपनी EaseMyTrip ने भी इस मैच से हटने का ऐलान कर दिया है. कंपनी के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – “आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते. भारत के साथ खड़े हैं. कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं. देश पहले, व्यापार बाद में.” गौरतलब…

Read More

New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने बुधवार को अपनी 36वीं रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस हमले के लिए आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को जिम्मेदार ठहराया गया है. TRF ने पहले ली जिम्मेदारी, फिर मुकरा रिपोर्ट के अनुसार TRF ने हमले के दिन 22 अप्रैल को घटनास्थल की तस्वीरें जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी. अगले दिन फिर दावा किया, लेकिन 26…

Read More

Ranchi : आतंकी संगठनों से तालुकात रखने को लेकर ATS या NIA हर बार झारखंड में लड़कों की खोजबीन करती थी. लेकिन, यह दूसरी बार है जब झारखंड की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती आतंकी संगठन से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुई है. गिरफ्तार युवती का नाम शमा परवीन है. वह कोडरमा जिले के तिलैया इलाके की रहने वाली है. शमा परवीन का संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से है. गिरफ्तार शमा परवीन को ATS अपने कब्जे में रखकर पूछताछ कर रही है. बेंगलुरु एटीएस ने झारखंड एटीएस की टीम को इसके बारे में सूचना दी है. झारखंड एटीएस की…

Read More

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 120 दिन बीत जाने के बावजूद अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली है. यह स्वीकृति राज्य सरकार से मिलनी थी. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल कर जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके ओएसडी संजीव लाल और ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के खिलाफ अब तक अभियोजन की अनुमति राज्य सरकार द्वारा नहीं दी गई है. तीनों के खिलाफ अभियोजन को लेकर 120 दिन पहले आदेश राज्य सरकार से मांगा गया था. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिलने के…

Read More

Patna : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के चर्चित मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी. जस्टिस सुंदरेश और कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा… लालू यादव की ओर से अधिवक्ता मुदित गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट की सुनवाई को 12 अगस्त तक स्थगित करने की मांग की थी. हालांकि, जस्टिस एमएम…

Read More