पटना. पटना के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला कर दिया गया है. इसमें कुछ को विशेष शाखा तो अन्य को दूसरे जिले में भेज दिया गया है. इन 18 इंस्पेक्टरों में नौ इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जो अलग-अलग थानों में थानाध्यक्ष हैं. इसमें शास्त्रीनगर के थानेदार अमर कुमार, बुद्धा कॉलोनी थानेदार विजय कुमार यादवेंदु, रामकृष्णानगर थानेदार आशुतोष झा, कोतवाली थानेदार राजन कुमार, बिहटा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, गर्दनीबाग थानेदार परितोष कुमार, हवाई अड्डा थानेदार इंस्पेक्टर अमित कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष संजय शंकर, सचिवालय थानेदार संजीव कुमार नाम शामिल हैं. इंस्पेक्टर अमित कुमार को खगड़िया, संजय शंकर को नालंदा, अमर कुमार…
Author: News Desk
रांची. ईडी ने टेंडर आवंटन घोटाला मामले में ईडी की विशेष अदालत में एक याचिका दाखिल की है. याचिका में ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभियंता वीरेंद्र राम के खिलाफ अब तक अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिलने की जानकारी दी है. ईडी का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित आरोपों के तहत इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगभग 120 दिन पहले राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति मांगी गई थी. लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. इस स्थिति को देखते हुए…
रांची. झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीआईडी जरूरत से ज्यादा सक्रिय होकर व्यक्तिगत हित साधने और उगाही का हथियार बन रहा है. मरांडी ने सीएम से अपील की कि वे अन्य सूत्रों से सीआईडी की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि विभाग की छवि और सरकार की साख बचे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीएम आंखें मूंदे रहे, तो यह उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. मरांडी ने इसे बिना मांगी सलाह बताते हुए सरकार को सतर्क रहने को कहा. उन्होंने झारखंड को आतंकी गतिविधियों की शरणस्थली बनने का दावा किया.…
रांची . झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य के डीएसपी की वरीयता सूची के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2024 में जारी की गई वरीयता सूची को अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया है. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह डीएसपी पद के लिए 2010 में हुई जेपीएससी की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नई वरीयता सूची जारी करे. अदालत ने राज्य सरकार को चार माह के भीतर नई वरीयता सूची जारी करने का आदेश दिया है. प्रार्थियों को वरीयता के…
रांची. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य में मोटर वाहन नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. अदालत ने वाहनों पर राजनीतिक दलों, धार्मिक और किसी प्रकार के अनधिकृत झंडा तत्काल हटाने और ध्वज संहिता के प्रविधानों का विधिवत पालन करने को कहा है. अदालत ने इस पर कार्रवाई कर डीजीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. अदालत ने वाहनों में प्रेशर हार्न, मल्टी टोन…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने बुधवार को राज्य सरकार को 18 अस्थायी कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि जब सरकार की पेंशन नियमावली में 15 साल तक सेवा करने वालों को पेंशन प्राप्त करने का हक है तो प्रार्थियों को इसका लाभ मिलना चाहिए. इस संबंध में सुरेंद्र नाथ महतो सहित 16 कर्मियों ने 15 वर्षों से अधिक निरंतर सेवा देने के बावजूद पेंशन से वंचित रखे जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता सौरभ शेखर ने…
जमशेदपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है. बुधवार देर शाम जारी तबादला सूची में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), प्रखंड लेखा प्रबंधक सहित फिजियोथेरेपिस्ट और दंत सहायक तक के नाम शामिल हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है. तबादला सूची के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम के डीपीएम विनय कुमार को सरायकेला -खरसावां भेजा गया है, जबकि रामगढ़ जिले के विजय कुमार को पूर्वी सिंहभूम का नया डीपीएम नियुक्त किया गया है. इसके अलावा…
रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से दो दिनों तक झारखंड में रहेंगी. इस दौरान एम्स, देवघर तथा आईआईटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षा समारोहों में सम्मिलित होंगी. राष्ट्रपति गुरुवार को शाम में रांची भी जाएंगी. यहां वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे में लगभग 25 घंटे झारखंड में रहेंगी. राष्ट्रपति गुरुवार को एम्स, देवघर के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी. इस दिन रांची लौटकर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन एक अगस्त यानी शुक्रवार को धनबाद स्थित आईआईटी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी. दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित…
नई दिल्ली. एमसीडी पांच अगस्त से आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का महाभियान शुरू करने जा रहा है. इसके पूर्व 12 निर्वाचन क्षेत्रों में माहभर पायलट परियोजना चलेगी. जिसमें कोशिश होगी कि करीब 70 से 80 प्रतिशत तक आवारा कुत्तों की नसबंदी कर दी जाए. शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा के निर्देशों के तहत गठित समिति की बुधवार को हुई पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक बाद समिति के प्रमुख सुंदर सिंह तंवर ने बताया कि विभाग को आरडब्ल्यूए, कुत्ता प्रेमियों, गैर सरकारी संगठनों…
नई दिल्ली. देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपने सबसे ताकतवर इंजन वाले स्कूटर Hero Xoom 160 की बुकिंग को शुरू (Hero Xoom 160 booking) कर दिया है. इस स्कूटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है. कितना दमदार इंजन मिलता है. किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है. हम आपको इस खबर में बता रहे हैं. शुरू हुई बुकिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अपने सबसे ताकतवर इंजन के साथ मैक्सी…
