हाजीपुर- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा चलायी जा रही 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1.गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-पेरम्बूर (चेन्नई)-काटपाडी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 03.08.2025 से 25.08.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को (कुल 08 फेरे और) परिचालित की जायेगी । यह स्पेशल दानापुर से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरू पहुंचती है। इसी तरह गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से…
Author: News Desk
राची।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड ने आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब देश की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राज्य के दौरे पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचीं। इस अवसर पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। झारखंड की धरती से जुड़ीं श्रीमती मुर्मु का यहां आगमन जनभावनाओं से ओतप्रोत रहा। हवाई अड्डे पर पारंपरिक लोकनृत्य एवं वाद्ययंत्रों की धुनों…
रांची। झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक श्री रामेश्वर महतो का पार्थिव शरीर अब उनके परिजनों को मिल सकेगा।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अधीन संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, राँची की तत्पर पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक श्री रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।मालूम हो कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंडखरो निवासी श्री महतो विगत 12 वर्षों से M/s IMCO Engineering & Construction Company, कुवैत में कार्यरत थे। दिनांक 15 जून 2025 को कुवैत में उनका…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को बाराद्वारी स्थित श्रेष्ठम से जानकी भवन तक की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और बीच सड़क पर बांस-बल्ली से बनाए गए अस्थायी डिवाइडर को लेकर सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की बदहाली और ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन व टाटा स्टील यूआईएसएल को दो टूक चेतावनी दी और कहा कि 7 अगस्त तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को वे स्वयं आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगी। निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल रोड डिवीजन के…
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में 16 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह पूरी कार्रवाई डुमरी SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व में की गयी. बीते 29 जुलाई को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान के पास से एक बाइक चोरी हो गई थी. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस कप्तन डॉ कुमार विमल के निर्देश पर SDPO सुमित प्रसाद की निगरानी में SIT का गठन किया गया और त्वरित…
जमशेदपुर. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा की अदालत ने एक चेक बाउंस मामले में फैसला सुनाते हुए डिमना वसुंधरा स्टेट निवासी मुकेश प्रसाद सिंह को दोषी करार दिया है. न्यायालय ने उन्हें भारतीय विधि की धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत 6 महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है और 3 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है. यह मामला गंगा टेंट हाउस के प्रोपराइटर विनीत धीमान द्वारा 22 अक्टूबर 2022 को अदालत में दर्ज कराया गया था. आरोप था कि मार्च 2022 में मुकेश प्रसाद सिंह ने अपने पुत्र और पुत्री के…
जमशेदपुर. 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में मिला. यहां भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को बताया कि इस मामले को डीएसपी और थानेदार के द्वारा गलत तरीके से दबाने का प्रयास किया गया है. उपायुक्त से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप कर करवाई करने की मांग की गई और बच्चे के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सहयोग मांगी गई है. उपायुक्त ने इस मामले में अभिलंब कार्रवाई करते हुए आदेश दिया है. मालूम हो कि 25…
जमशेदपुर. बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित लुगाहारा जंगल में गुरुवार सुबह छह जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. जैसे ही लोगों ने खेतों और जंगल के किनारे हाथियों को घूमते देखा, खेत में काम कर रहे किसान काम छोड़कर जान बचाने के लिए भाग निकले. इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर भगाने की कोशिश में जुटी है. विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और हर मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि…
जमशेदपुर. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए साफ शब्दों में कहा –“जनता को सेवा का अनुभव ज़मीनी स्तर पर मिलना चाहिए, केवल कागज़ पर नहीं.”पार्षद कार्यालय से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पार्कों, जल शोधन संयंत्र, डंप यार्ड और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक का जायज़ा लिया. सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती, फाइलों की स्थिति और नागरिक सेवा की गुणवत्ता पर गहन निगरानी की गई. कार्यालय परिसर में बने नए मार्केट प्लेस को देखकर उपायुक्त ने नाराज़गी जताई कि दुकानों का आवंटन…
देवघर. एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. उन्होंने भावुक शब्दों में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर बनने का मतलब सिर्फ डिग्री पाना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बनना है. राष्ट्रपति ने एम्स देवघर द्वारा पांच आदिवासी गांवों को गोद लेने की सराहना की और कहा कि इससे एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी. उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान को और गांवों को गोद लेकर अपने सेवाक्षेत्र का विस्तार करना चाहिए. साथ…
