जमशेदपुर. बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित लुगाहारा जंगल में गुरुवार सुबह छह जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. जैसे ही लोगों ने खेतों और जंगल के किनारे हाथियों को घूमते देखा, खेत में काम कर रहे किसान काम छोड़कर जान बचाने के लिए भाग निकले. इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर भगाने की कोशिश में जुटी है. विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और हर मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि…
Author: News Desk
जमशेदपुर. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए साफ शब्दों में कहा –“जनता को सेवा का अनुभव ज़मीनी स्तर पर मिलना चाहिए, केवल कागज़ पर नहीं.”पार्षद कार्यालय से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पार्कों, जल शोधन संयंत्र, डंप यार्ड और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक का जायज़ा लिया. सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती, फाइलों की स्थिति और नागरिक सेवा की गुणवत्ता पर गहन निगरानी की गई. कार्यालय परिसर में बने नए मार्केट प्लेस को देखकर उपायुक्त ने नाराज़गी जताई कि दुकानों का आवंटन…
देवघर. एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. उन्होंने भावुक शब्दों में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर बनने का मतलब सिर्फ डिग्री पाना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बनना है. राष्ट्रपति ने एम्स देवघर द्वारा पांच आदिवासी गांवों को गोद लेने की सराहना की और कहा कि इससे एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी. उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान को और गांवों को गोद लेकर अपने सेवाक्षेत्र का विस्तार करना चाहिए. साथ…
Patna: पटना के व्यस्ततम इनकम टैक्स गोलंबर पर गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह घटना दोपहर करीब 1:15 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई. जलने वाली गाड़ी टाटा सूमो बताई जा रही है, जो देखते ही देखते आग का गोला बन गई. आग की लपटों और धुएं के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे बेली रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर को जैसे ही आग लगने की आशंका हुई, उसने तुरंत गाड़ी बीच सड़क पर रोक दी और सभी यात्री तेजी से बाहर निकल गए. समय…
Deoghar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को विशेष विमान से झारखंड के देवघर पहुंचीं. बाबानगरी स्थित एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर राज्यपाल, राज्य की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, AIIMS निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्टजन मौजूद रहे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे. राष्ट्रपति का देवघर दौरा एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है. वे देवघर AIIMS में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. इस समारोह में MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को राष्ट्रपति के…
मुंबई. महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को बरी कर दिया है. इस केस में 7 मुख्य आरोपी थे. इनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी शामिल थे. पीड़ितों के वकील शाहिद नवीन अंसारी ने कहा- हम एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. इस मामले में जांच एजेंसियां और सरकार फेल हुई है. मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को धमाका हुआ था. इसमें 6 लोग मारे गए थे और करीब 100 लोग घायल…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात ईरान से प्रतिबंधित रसायन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद करने वाली 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया. इनमें 6 भारतीय कंपनियां भी हैं. इसके अलावा चीन की 7, UAE की 6, हॉन्गकॉन्ग की 3, तुर्किये और रूस की 1-1 कंपनी शामिल हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इन प्रतिबंधों की घोषणा की. मंत्रालय का कहना है कि इन कंपनियों ने 2024 में ईरानी मूल के 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के उत्पाद यूएई के रास्ते मंगवाए. ईरान इस पैसे से न्यूक्लियर प्रोग्राम बढ़ा रहा है और आतंकी फंडिंग कर रहा है. मंत्रालय ने इसे अमेरिकी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक श्री ऑगस्टे तानो कौमे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर श्री ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड के आर्थिक विकास तथा गरीबी उन्मूलन उत्थान की प्रमुख योजना (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) की सराहना की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बाल आयोग सदस्य ने एमजीएम अस्पताल में केजीबीवी छात्रा से की मुलाकात, बाल संरक्षण पर डीसी से की चर्चा इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल को राज्य में हो रहे ग्रामीण आर्थिक विकास, अक्षय…
जमशेदपुर।झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्रा के साथ कथित शारीरिक दंड की घटना के संबंध में एमजीएम अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्रा से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। छात्रा को बीते दिनों विद्यालय में शारीरिक दंड दिए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्होंने छात्रा के माता-पिता, चिकित्सकों एवं उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती रूबी साहू, श्री जुझार सोरेन, तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री प्रेम प्रकाश भी मौजूद…
जमशेदपुर। साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (FYUGP-2025-2029) के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षक-प्राध्यापकों ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से परिचय स्थापित किया और उन्हें शैक्षणिक यात्रा के आरंभ पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में डॉ. मो. मुइज अशरफ (लाइब्रेरी इंचार्ज), डॉ. मोहम्मद मुअज्जम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ. अनवर शहाब (कला संकाय प्रभारी),…
