Author: News Desk

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से 1 अगस्त तक देवघर, रांची और धनबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इसको लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं. इस बैठक में सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया पथ को बिना बाधित किये राष्ट्रपति को एयरपोर्ट…

Read More

Khagariya : जिस घर का आंगन हर वक्त बच्चों की मौज-मस्ती से महकता-चहकता था, उनकी नटखटपने से घरों की दीवारें तक खिलखिला उठती थी, उस घर का आंगन आज बिल्कुल सूना-सूना है. इस घर के आंगन में खेलने-कूदने वाले चार बच्चे सदा के लिए खामोश हो गये. पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से चार भाई-बहनों की जान एक साथ चली गयी. जान गंवाने वालों में 12 साल का गोलू कुमार, 9 साल का कर्ण कुमार दोनों सगे भाई थे. वहीं 11 साल की अंशु कुमारी और 10 साल की अन्नू कुमारी दोनों सगी बहन थी. चारों बच्चे चचेरे भाई बहन थे.…

Read More

Jamtara : जामताड़ा जिले के छह श्रमिकों के अपहरण मामले में झारखंड और तमिलनाडु पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत सभी मजदूरों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है. इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को दी. प्रेस रिलीज के अनुसार यह घटना 21 जुलाई 2025 को तब सामने आई, जब झारखंड के डीजीपी को सूचना मिली कि जामताड़ा के छह श्रमिकों को तमिलनाडु में फिरौती के लिए अगवा कर लिया गया है. इस सूचना के बाद…

Read More

JAMSHEDPUR. बागबेड़ा कॉलोनी निवासी और टाटा मोटर्स से रिटायर्ड सीनियर इंजीनियर, उमेश कुमार तिवारी (82) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में टाटा मेन हास्पीटल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की. मूल रूप से बिहार के सारण जिले के अमनौर निवासी उमेश कुमार तिवारी 01 जनवरी 1964 को बतौर ट्रेड अप्रेंटिस टाटा मोटर्स की सेवा में आये थे. यहां उन्होंने टाटा मोटर्स के बॉडी शॉप ,पेंट शॉप ,प्लांट-3 समेत कई विभाग में योगदान दिया. अपने पीछे वह पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.…

Read More

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने जारी किया पोस्टर जमशेदपुर. प्रेस क्लब का जमशेदपुर की ओर से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को एक ऑफिशल पोस्टर लांच किया गया. इस पोस्टर में प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है. जिला जनसंपर्क अधिकारी पंचानन उरांव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पूर्व महासचिव गुलाब सिंह, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, कोषाध्यक्ष मनमन पांडे, कार्यकारी सदस्य अरविंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे. इस पहल को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से रचनात्मकता को एक मंच मिलता है. क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज…

Read More

Ranchi. सिमडेगा जिले में एक लड़के ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आरोपी की पहचान करने और उसे तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिमेडगा के उपायुक्त और सिमडेगा पुलिस यह बिल्कुल असहनीय है.आरोपी की पहचान करें और उसे तुरंत गिरफ्तार करें, सख्त से सख्त कार्रवाई करें.साथ ही लड़की और उसके पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें, उन्हें सभी सरकारी सहायता प्रदान करें और मुझे इस संबंध…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की है और कोल इंडिया की शाखा ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के साथ एक समझौता किया है. सोरेन ने हाल में बार्सिलोना के ‘गावा म्यूजियम ऑफ माइन्स’ का दौरा किया था, जहां उन्होंने नवपाषाण युग की प्राचीन खनन तकनीकों और अवशेषों को देखा था. इसके बाद ही उन्होंने राज्य में खनन पर्यटन परियोजना को लेकर यह कदम उठाया. झारखंड खनिज संपन्न राज्य है और देश के कुल खनिजों का लगभग 40 प्रतिशत यहीं पाया जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान में रहने वाले गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पति के दूसरी महिलाओं से बातचीत करने व अवैध संबंध के शक में पत्नी ने यह कदम उठाया. घटना के संबंध में सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को आदित्यपुर थाना अंर्तगत सातबोहिनी में पुलिस को सूचना मिली की घर के कमरे के अंदर अधजला शव पड़ा हुआ है और उसमें से दुर्गंध…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कहा कि सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विधायक और मंत्री एकजुट हैं. कमलेश ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से संगठन और मंत्रियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा अधिकारियों के सामने धरना देने और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे द्वारा रिम्स अस्पताल का निरीक्षण करने के…

Read More

Tiruanntapuram. भारत के सबसे सम्मानित कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन का सोमवार को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. माकपा के प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन ने यहां यह जानकारी दी. अस्पताल द्वारा जारी एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, वरिष्ठ नेता का अपराह्न 3.20 बजे पट्टोम एसयूटी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज के दौरान निधन हो गया. अच्युतानंदन का 23 जून को हृदयाघात के बाद से उपचार किया जा रहा था. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन आजीवन श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय…

Read More