Jamshedpur. पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की. विधायक ने पोटका में डिग्री व पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन जल्द विभाग को ट्रांसफर करने के लिए डीसी से अनुरोध किया. विधायक ने डीसी बताया कि पिछले पोटका विधानसभा में बारिश में सैकड़ों मिट्ठी की घर गिरे, व हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए है, उसका आकलन कर प्रभावित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाया जाये. उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम अभी बचा हुआ है, इस कारण बारिश मौसम में ऐसे परिवार के लिए उचित उपाय भी किये जाये. इसके साथ ही,…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को के वैली व्यू स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र जयदीप दास ओझा मंगलवार को अचानक से घर से लापता हो गया. उसने एक भावुक कर देने वाला नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है, “पापा मुझे तो क्रिकेटर बनना था”. इसके बाद वह अपने घर से साइकिल उठाया और निकल गया. वह कहां गया है? इसकी जानकारी किसी को नहीं है. घटना के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. वे बच्चे को खोजने में लगे हुए हैं. जयदीप को क्रिकेटर बनना था. इसके लिए वह क्रिकेट अकादमी में नामांकन भी कराना चाहता था. परिवार के…
Jamshedpur. अहमदाबाद आधारित क्षेत्रीय एयरलाइन इंडियावन एयर ने मंगलवार को कहा कि 20 जुलाई को यहां सोनारी एयरपोर्ट पर रनवे से उतरने के बाद उसके एक विमान में ‘मामूली तकनीकी समस्या’ आ गयी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि रविवार को सेसना 208बी विमान, उड़ान संख्या आईओए 206 शाम 4:09 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया. यह विमान कोलकाता-जमशेदपुर उड़ान पर था. विमान में सवार सभी सात यात्रियों को बिना किसी चोट या परेशानी के सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. बयान में कहा गया कि उतरने के बाद कैप्टन को एक छोटी सी तकनीकी समस्या का…
Chaibasa. सीबीआइ ने मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है. यहां के सब पोस्टमास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. सीबीआइ की टीम दोपहर बाद मनोहरपुर पहुंची. सबसे पहले संत नरसिंह आश्रम पहुंची. शिकायतकर्ता सोनू हरलालका को पाउडर लगाकर 500 के नोट का बंडल देकर घूस की राशि देने के लिए भेजा. सोनू ने जैसे ही उप डाकपाल को राशि दी. वैसे ही सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया.पोस्ट ऑफिस के एजेंट सोनू हरलालका ने बताया कि कमीशन की राशि रिलीज करने के लिए घूस मांगा जा…
Chandil. टाटा-पुरुलिया मार्ग पर चांडिल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बड़ा हादसा सामने आया. यहां कार व ट्रक की टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये, जिसमें चालक संजय मिहिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह व चांडिल थाना की पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करने पर विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर ‘गुंडागर्दी’ का सहारा लेने का आरोप लगाया ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या ‘घुसपैठियों’ सहित विदेशी लोगों को चुनावों में वोट देने का अधिकार मिल सके. विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद भवन…
New Delhi. विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर राष्ट्रपति द्वारा निर्णय लेने के लिए समयसीमा तय की जा सकती है या नहीं, इस संबंध में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले संदर्भ पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा. प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति एएस. चंदुरकर की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अगले मंगलवार तक केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा है. पीठ ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश का है. पीठ ने कहा कि वह 29…
Devghar. देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए बाइक पर सवार व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने बताया कि व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. उसने बताया कि बस में सवार विद्यार्थी इस हादसे में बाल-बाल बच गए. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लक्षण प्रसाद ने बताया कि बोमपास कस्बे में बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार…
Garhwa. गढ़वा जिले में दो साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक (22) को चिनियां पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. उसने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह ने बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से कहा कि बच्ची का पिता सोमवार को अपनी बेटी को…
Jamshedpur. जमशेदपुर में तीन प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में तैनात सुरक्षा गार्डों पर फर्जी लाइसेंस के आधार पर हथियार खरीदने का आरोप है. पुलिस ने तीनों गार्डों से हथियार बरामद किए हैं. हालांकि, तीनों गार्ड फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. दरअसल, पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव कुमार को सूचना मिली थी कि साकची के छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स, तनिष्क, और सेनको ज्वेलर्स में तैनात सुरक्षा गार्डों के पास फर्जी लाइसेंस पर खरीदे गए अवैध हथियार हैं. पुलिस ने तत्काल तीनों शोरूम पर छापेमारी कर…
