Author: News Desk

डेस्क। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में बिहार में रेलवे के तहत हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की बिहार में 11 वर्ष पूर्व राज्य के लिए रेलवे बजट मात्र ₹1132 करोड़ था, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ कर दिया है। यह नौ गुना वृद्धि बिहार की आकांक्षाओं और जरूरतों के प्रति केंद्र सरकार की गहन प्रतिबद्धता को दर्शाता…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज ने व्यासपीठ से कुन्ती एवं भीष्म स्तुति, वराह अवतार एवं कपिलोपाख्यान देवहुति चरित्र कथा की महिमा का प्रसंग परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कभी भी किसी महात्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि हम अगर किसी संत का अपमान करते है तो भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं। भागवत के जो मुख्य श्रोता है राजा परीक्षित, उनको श्राप के कारण श्री सुखदेवजी ने सात…

Read More

धनबाद:रेलवे प्रशासन ने रेल यातायात को सुगम बनाने और ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत 03 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव अब बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर किया जाएगा। READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन ट्रेनों को रांची रोड स्टेशन पर रोका जाएगा, उनके नाम, आगमन-प्रस्थान समय और प्रभावी तिथि इस प्रकार हैं: क्र. गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम आगमन प्रस्थान प्रभावी तिथि…

Read More

जमशेदपुर। टेल्को गुरुद्वारा में आयोजित रैणसबाई कीर्तन दरबार में आठवें सिख गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुरमय कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। READ MORE :Jharkhand Highcourt: न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, सीएम हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा समेत ये रहे मौजूद इस मौके पर सात वर्षीय मायरा कौर भाटिया ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्मेल जूनियर…

Read More

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने आज शपथ ली. राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश चौहान के नाम की अनुशंसा उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई को की थी.…

Read More

Ranchi. वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की स्थिति फिलहाल स्थिर है. जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे पहले पूर्व सांसद को तबीयत बिगड़ने पर खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब 30 मिनट में खूंटी से मेडिका तक एंबुलेंस से लाया गया. पूर्व…

Read More

बिलासपुर,। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत पिछले 10 दिनों में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अवधि में 72.70 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15.31 लाख रुपये है। साथ ही इस दौरान 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिपूर्वक कार्रवाई की गई है। READ MORE :“झारखंड से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, अगस्त में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल!” यह अभियान विशेष रूप से उड़ीसा राज्य से आने वाली ट्रेनों को ध्यान में…

Read More

जमशेदपुर। जब हौसले मजबूत हों, तो कोई भी कठिनाई सफलता की राह नहीं रोक सकती। कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की सेमेस्टर 3 की छात्रा सपना तीयु ने इस कथन को सही साबित कर दिखाया है। सपना ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में पहले ही प्रयास में अप्रत्याशित सफलता अर्जित करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) भी प्राप्त की है। सपना की यह सफलता आसान नहीं थी। उन्होंने कठिनाइयों से जूझते हुए, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सपना शुरुआत से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। मैट्रिक परीक्षा में उन्हें गणित…

Read More

Medninagar. पलामू जिला से रांची पढ़ने आयी 28 वर्षीया एक छात्रा ने वायरलेस के एक सब इंस्पेक्टर रमेश भारती पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज कराया है. प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि सब इंस्पेक्टर रमेश भारती मूल रूप से गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वर्तमान में वह पुंदाग ओपी क्षेत्र में रहता है और सिमडेगा जिला में कार्यरत है. युवती के अनुसार, पहले इंस्टाग्राम में चैटिंग के जरिये दोस्ती हुई थी. सब इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया.…

Read More

Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए मंगलवार का दिन गौरव भरा रहा. चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है. मंगलवार को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया. अदिति कुंडू चक्रधरपुर के चांदमारी मोहल्ले की रहने वाली है. उनके पिता अप्पू रंजन कुंडू चक्रधरपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम कार्यालय में ऑफिस सुपरीटेंडेंट पद पर कार्यरत हैं. अदिति ने स्काउटिंग की शुरुआत कक्षा 7 में भारत स्काउट एंड गाइड्स स्काउट डेन चक्रधरपुर से की थी. इस पुरस्कार के लिए अदिति…

Read More