Author: News Desk

जमशेदपुर: झारखंड में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्यरत संगठन स्वावलंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एस.जे.एम.डी.सी.) आगामी 26 जुलाई को अपना तेरहवां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन माइकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जमशेदपुर पश्चिम से विधायक  सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक  पूर्णिमा साहू, तथा उद्यमी और समाजसेवी  एस.के. बेहरा शिरकत करेंगे। सभी अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित महिला लाभार्थियों को लघु ऋण वितरित करेंगे। READ MORE:Seraikela-Kharsawan Success Story :ड्रैगन फ्रूट की खेती से…

Read More

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला प्रखंड के बाराबाना गाँव निवासी श्री सतीश देवगम एक परिश्रमी किसान हैं, जो सीमित औपचारिक शिक्षा और पारंपरिक कृषि अनुभवों के साथ अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु संघर्षरत थे। पारंपरिक कृषि पद्धतियों से प्राप्त उपज एवं आय अपर्याप्त होने के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो रही थी। बाजार तक उनकी पहुँच केवल स्थानीय स्तर तक सीमित थी और आधुनिक कृषि तकनीकों के ज्ञान के अभाव में उनके उत्पादन की गुणवत्ता तथा मात्रा प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही थी। READ MORE :Sarkari Job: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर चल रही भर्ती…

Read More

Jamshedpur. प्रसिद्ध डूरंड कप का शुभारंभ एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ होने जा रहा है, जो जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों की यादों में अंकित हो जाएगा. जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से डूरंड कप ग्रुप-सी के मुकाबलों की शुरुआत होगी. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और त्रिभूवन आर्मी, नेपाल की टीम के बीच उद्‌घाटन मैच खेला जायेगा. मैच शाम 5.30 बजे से शुरू होगा. दर्शकों को दोपहर 2.30 बजे से स्टेडियम में इंट्री दी जायेगी. मैच को लेकर 22 हजार से अधिक टिकट बांटे गये हैं. अप्रैल में आईएसएल सेमीफाइनल के दूसरे चरण के…

Read More

New Delhi. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में एक जनवरी, 2025 तक कुल 1.09 लाख पद रिक्त थे, जबकि 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की. उन्होंने सीएपीएफ में स्वीकृत पदों, कुल क्षमता और रिक्तियों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए. राय के अनुसार, इन बलों में स्वीकृत पदों की संख्या 2021 में 10,04,980 से बढ़कर एक जनवरी, 2025 तक 10,67,110 हो गई है. इसी अवधि में 1,09,868 पद रिक्त हैं. मंत्री से यह पूछा गया था कि क्या सीएपीएफ…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मेन रोड में गुरुवार सुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी. यह दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता की है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक आग की लपटें तेजी से फैली और पूरा बिल्डिंग धुएं से भर गया. बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक परिवार को पड़ोसियों ने बगल की इमारत की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला. आधुनिक पावर कंपनी की अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग लगने के…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एम्स (AIIMS) अस्पताल की स्थापना की मांग रखी है. उनका कहना है कि यह मांग केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है. संसद सत्र में विद्युत वरण महतो ने यह मांग उठायी. संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं, जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है.…

Read More

CKP. चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेन मैनेजर तरुण केरकेट्टा की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिड़गने से मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर की मौत से सहयोगियों में शोक तो सिस्टम और व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है. ट्रेन मैनेजर तरुण केरकेट्टा चक्रधरपुर से बंडामुंडा मालगाड़ी लेकर जा रहे थे. भालुलता स्टेशन के समीप ट्रेन मैनेजर तरुण केरकेट्टा उमस भरी भीषण गर्मी के कारण गार्ड बोगी (ब्रेक वेन) में बेहोश होकर गिर पड़े. गार्ड बोगी में बेहोशी पड़े ट्रेन मैनेजर को भालूलता स्टेशन मास्टर व दूसरे रेलकर्मियों ने नीचे उतारा और उन्हें निजी वाहन से बंडामुंडा अस्पताल भेजा. बंडामुंडा में प्राथमिक…

Read More

Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस समेत दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. पुरी से योग नगरी ऋषिकेश तक चलने वाली 18477 उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन आगरा-मितावली-खुर्जा-मेरठ सीटी से परिवर्तित होकर चलेगी. इसके अलावे एक अगस्त को 20807 विशाखापटनम-अमृतसर त्रि-सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-गाजियाबाद-नयी दिल्ली होकर चलेगी.

Read More

Ranchi.आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426, वाया-रांची) आठ और 15 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, सैंथिया के बजाये परिवर्तित मार्ग आसनसोल, अंडाल, सैंथिया होकर चलेगी. मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425, वाया-रांची) 13 और 20 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सैंथिया, अंडाल, दुर्गापुर, आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग सैंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर चलेगी. कामाख्या-रांची एक्सप्रेस (15662) नौ और 16 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सैंथिया, अंडाल, दुर्गापुर, आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग सैंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर चलेगी. रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661) 10 और…

Read More

New Delhi. सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) का नाम बदलकर जिंदल स्टील लिमिटेड कर दिया गया है. शेयर बाजारों को यह जानकारी दी गई है. जिंदल स्टील ने कहा कि कंपनी अपने नए नाम के तहत शेयरों द्वारा सीमित एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में काम करना जारी रखेगी. नियामकीय सूचना में कहा गया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के कंपनी पंजीयक से मंजूरी मिलने के बाद, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर जिंदल स्टील लिमिटेड कर दिया है, जो 22 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा. यह…

Read More