Author: News Desk

Chandil सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर काली मंदिर के पास एक ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रेलर दोनों चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. अचानक कार की रफ्तार धीमी पड़ते ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. कार में नीमडीह प्रखंड के रहने वाले पांच युवक सवार थे, जो किसी विशेष कार्य से जमशेदपुर जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं,…

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 543 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 158 अंक के नुकसान में रहा. मुख्य रूप से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई. सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इस गति को बनाये नहीं रख सका और बाद में इसमें गिरावट आई. सेंसेक्स 542.47 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,184.17 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 679.42 अंक तक लुढ़क गया था. बीएसई में सूचीबद्ध…

Read More

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को आयोजित होने वाले भव्य जलाभिषेक यात्रा में पवित्र गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर से विशेष टैंकर को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन पश्चात सुल्तानगंज के लिए रवाना किया गया। Read More :Jamshedpur News:छत्तीसगढ़ी समाज ने परंपरागत उत्साह से मनाया हरेली तिहार, कमला निषाद बनीं सावन क्वीन इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहीं। यह टैंकर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से शिवभक्तों के लिए उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल को लेकर…

Read More

रांची, 24 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और सेवा शर्तों से जुड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। Read More :BREAKING : दो डॉक्टर की सेवा समाप्त, कैबिनेट की बैठक में लगी 21 प्रस्ताव पर मुहर प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं: उग्रवादी घटनाओं अथवा राष्ट्र की सीमा के रक्षार्थ कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त होने वाले राज्य निवासी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल कर्मियों के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकम्पा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान करने स्वीकृति दी…

Read More

Dumka : दुमका जिले के हंसडीहा शीतला मंदिर रोड स्थित एक ज्वेलर्स दुकानदार के घर में बीती देर रात अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना रात करीब 1 बजे की है, जब हथियारों से लैस करीब 9 अपराधी संजीत कुमार नामक ज्वेलर्स के घर में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की. ज्वेलर्स दुकानदार संजीत कुमार ने बताया कि अपराधी उनके घर से करीब सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गए. अपराधियों ने लूट के दौरान उनके साथ मारपीट भी की. घटना को अंजाम देने के बाद…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में मुसाबनी की डॉक्टर कुमारी रेखा और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला शामिल है. दोनों डॉक्टरों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप थे, जिस पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया. कैबिनेट के अन्य फैसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी. प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं: शहीद अर्धसैनिक बल कर्मियों के परिवारों को मिलेगा लाभ: उग्रवाद या राष्ट्र…

Read More

Chaibasa : चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमडीह में हुए सुमित सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम रवि टोप्पो और विजय दास बताये गये. इन लोगों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो बाइक जब्त किए हैं. इस मामले में अब तक चार आरोपितों को पकड़ा जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इस बात की जानकारी चाईबासा के सदर SDPO बहामन टुटी ने मीडिया के साथ साझा की. सदर SDPO ने मीडिया को बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे अपराधियों ने सुमित सिंह…

Read More

Ranchi : रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय की टीम ने शहर में एक बड़ा क्राइम होने से बचा लिया. टीम ने क्राइम को अंजाम देने के लिये जुटे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम मो इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम तर्फ फैजु, मो मेराज उर्फ बन्दर मेराज और मो आयान बताये गये. इन लोगों को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया है. गिरफ्तार उचक्कों के पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर, दो जिंदा गोलियां, एक छुरा और दो मोबाइल फोन जब्त किया है. ये लोग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में…

Read More

Chaibasa: चाईबासा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के उल्लंघन का आरोप लगा है. शिकायत के अनुसार, स्कूल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों को दाखिला देने से इनकार कर दिया. इस पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीसी का कहना है कि यह मामला आरटीई कानून की धारा 12(1)(c) का उल्लंघन है, जिसके तहत निजी स्कूलों को गरीब बच्चों के लिए 25% सीटें आरक्षित करनी होती हैं. स्कूल को दो दिन के भीतर अपना जवाब देना होगा. यदि जवाब संतोषजनक नहीं…

Read More

Jamshedpur: गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे जमशेदपुर के साकची स्थित मानगो छोटे पुल से एक अज्ञात युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने कूदने से पहले पुल पर ही अपना नकाब और चप्पल उतार दिए थे. घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. युवती की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद ली जा रही है. हालांकि, नदी में जलस्तर अधिक होने से तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं. मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार…

Read More