Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. इस हमले में 65 वर्षीय अतुल बेरा नामक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, अतुल बेरा सुबह स्वर्णरेखा नदी के किनारे शौच के लिए गए थे. तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर तुरंत ओडिशा के बारीपादा अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हाथी संभवतः रात में ओडिशा की सीमा से…
Author: News Desk
Mumbai. शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरूआत हुई. Sensex Nifty लाल निशान पर खुले. शेयर बाजारों ने शुक्रवार (25 जुलाई) के सत्र की शुरुआत सतर्क रुख के साथ की, जिससे पिछले दिन की तुलना में गिरावट जारी रही. दोनों प्रमुख सूचकांक बाजार खुलते ही लुढ़क गए. बेंचमार्क सेंसेक्स 0.41% फिसलकर 81,846.45 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 0.44% की गिरावट के साथ 24,951.95 पर सत्र शुरू किया. बैंकिंग क्षेत्र में भी दबाव बढ़ा, निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.14% की गिरावट के साथ 56,986 पर खुला. गुरुवार (24 जुलाई) की भारी बिकवाली के बाद, व्यापारियों को एक और दिन घबराहट का…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. JPSC की ओर से इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 सफल उम्मीदवारों का चयन किया गया है. अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आप JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेपीएससी ने इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की घोषणा भी कर दी है. इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पहला स्थान प्राप्त किया है. दूसरे स्थान…
New Delhi. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवा नियमों के तहत 30 दिन का अर्जित अवकाश मिलता है, जिसे वे वृद्ध माता-पिता की देखभाल सहित व्यक्तिगत कारणों के लिए ले सकते हैं. एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के अंतर्गत एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को प्रति वर्ष 30 दिन का अर्जित अवकाश, 20 दिन का अर्ध वेतन अवकाश, आठ दिन की आकस्मिक छुट्टी और दो दिन का निरूद्ध अवकाश मिलता है. डॉ. सिंह…
New Delhi. नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे शख्स बन जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लेंगे. इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं. लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के मामले में मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले तक इस…
Jamshedpur. जमशेदपुर में एक और रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है. टाटानगर के पास कुदादा में बनने वाले इस स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा स्टेशन होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इस आशय का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. बोर्ड की अनुमति मिलने पर इस दिशा में आगे का काम शुरू होगा. यह टाटानगर- बादामपहाड़ रेलमार्ग पर दसवां स्टेशन होगा. रेलवे द्वारा इस मार्ग पर यह स्टेशन खासकर हल्दीपोखर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है. इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह है. रेलवे…
Ranchi. कोल्हान समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 25 जुलाई (शुक्रवार) से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है, उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…
London. भारत और ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलने, 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर शुल्क श्रेणियां खत्म होने, हजारों रोजगार के सृजन और ब्रिटिश व्हिस्की, कार एवं कई अन्य वस्तुओं पर शुल्क घटाने का रास्ता साफ होगा. आधिकारिक तौर पर ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता’ (सीईटीए) नाम वाले इस मुक्त व्यापार समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर भी मौजूद थे. इससे पहले स्टार्मर…
Medninagar. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के टॉपर विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा व मेडल प्रदान किया. समारोह के विशिष्ट अतिथि व पूर्व सीएम रघुवर दास को डाॅक्टरेट की मानक उपाधि प्रदान की गयी. दीक्षांत समारोह में रघुवर दास ने विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने शिक्षा और सामाजिक विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की. समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने…
Moscow. रूस के फार ईस्ट क्षेत्र में 49 लोगों को लेकर रवाना हुए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार किसी व्यक्ति के जीवित होने के बारे में कोई संकेत नहीं है. मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है. एंटोनोव एएन-24 टर्बोप्रॉप विमान पूर्वी साइबेरिया के तिंडा हवाई अड्डे पर उतरने का दूसरा प्रयास करते समय एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चीनी सीमा के निकट अमूर क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि विमान में 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने क्षेत्रीय नागरिक…
