Male. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वे द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यहां आए हैं. प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह राजकीय यात्रा किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा भी…
Author: News Desk
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी से उठे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रहेगी. इस दौरान कहीं-कहीं पर बिजली गिरने और जलभराव की भी स्थिति बन सकती है. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भरने लगा है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं और यातायात भी प्रभावित हुआ है. साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, कदमा, मानगो जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.…
Patna : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक फ्रॉड ने खुद को पटना SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताकर महिला दरोगा कविता रानी को ठगने की कोशिश की. इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. क्या है पूरा मामला : पुलिस के अनुसार फ्रॉड ने गांधी मैदान थाने की महिला दरोगा कविता रानी को फोन कर खुद को SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताया. उसने दरोगा को हड़काते हुए एग्जीबिशन रोड स्थित CP पैलेस होटल के मैनेजर और HR मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने लाने का…
Ranchi : अगर आपने पिछले 6 महीने से अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है, तो अब सतर्क हो जाइए. केंद्र सरकार ने 22 जुलाई 2025 को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक लंबे समय से राशन नहीं लेने वालों का कार्ड एक्टिव नहीं रहेगा. सरकार का कहना है कि ऐसे कार्डधारकों की पहचान की जाएगी और फिर 3 महीने के अंदर घर-घर जाकर जांच की जाएगी. इसके बाद ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए उनकी पात्रता तय होगी. जिन लोगों को वाकई राशन की जरूरत है, उन्हें ही इसका फायदा मिलेगा. देश में 23 करोड़…
Rajasthan : राजस्थान के झालावाड़ से आज सुबह एक बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहाँ के पिपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की इमारत अचानक ढह गई. इस भयानक हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है, और करीब 40 अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. कब और कैसे हुआ यह हादसा? यह घटना पिपलोदी सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई. उस समय बच्चे स्कूल पहुँच चुके थे और अपनी क्लास में थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया. इमारत के गिरते ही चारों तरफ…
हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे वलसाड से 04.08.2025 से 29.09.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे दानापुर से 05.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएगी । 3. गाड़ी सं. 09031 उधना-जयनगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे…
Ranchi : भारत के चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूरे देश में वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को नए सिरे से तैयार करने का आदेश दिया है. 24 जून, 2025 को जारी एक आदेश में आयोग ने कहा कि वह “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन” (Special Intensive Revision) शुरू कर रहा है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरह से शुद्ध और अपडेट करना है. क्यों लिया गया यह फैसला? चुनाव आयोग के अनुसार, पिछले 20 सालों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं. नौकरी, पढ़ाई और दूसरे कारणों से लोग एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से…
जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारी पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भालूबासा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह…
किसी का हाथ जलाने तो किसी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी. आरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, विस में सवाल उठाने का आश्वासन जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है। जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है। किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) की तरफ से शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू…
विधायक के पहल पर श्रावण में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए की गई विशेष सफाई व्यवस्था जमशेदपुर (पोटका): कोल्हान के प्रसिद्ध शिवधाम मुक्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। खास बात यह रही कि स्वयं विधायक संजीव सरदार ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई में भाग लिया और कार्य की निगरानी भी की। READ MORE :गुड़ाबांदा में जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग…
