Gumla. गुमला जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारे गए तीनों नक्सली जेजेएमपी से संबंधित थे. जेजेएमपी भाकपा (माओवादी) से अलग हुआ समूह है.उन्होंने बताया कि सुबह घाघरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि…
Author: News Desk
New Delhi.शेयर बाजार में दो दिनों की तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 8.67 लाख करोड़ रुपये घट गई. शेयर बाजारों में दो दिन में सेंसेक्स 1.52 प्रतिशत टूट गया है.विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी और वित्तीय, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार नुकसान में रहे. पिछले दो कारोबारी सत्रों में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,263.55 अंक टूट चुका है.शेयरों में तेज गिरावट के बाद, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 8,67,406.75 करोड़ रुपये घटकर 4,51,67,858.16 करोड़ रुपये (5,220 अरब डॉलर) पर आ गया. बीएसई में 2,892 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,117 शेयरों में…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी थानांतर्गत बुनुमलता गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. मृत दंपती की पहचान बुनुमलता गांव निवासी रैफर कुंकल और कुंती जेराई के रूप में हुई. घटना से गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पहले पत्नी कुंती जेराई की गला दबाकर हत्या कर दी.…
Bhuneshwar. भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा के वन विभाग के एक अधिकारी के आवास से 1.44 करोड़ रुपये नकद और 1.5 किलोग्राम सोना शुक्रवार को बरामद किया. यह अफसर कोरापुट जिले में उप रेंजर के रूप में कार्यरत है. एक बयान में यह जानकारी दी गई है. सतर्कता विभाग ने जेपोर वन रेंज के उप रेंजर-सह-प्रभारी रेंजर राम चंद्र नेपक के छह ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. यह तलाशी अभियान उनके आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप के आधार पर चलाया गया. विभाग ने एक बयान में कहा कि अधिकारी का सकल…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिशशिप फिर से शुरू हो गयी है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के जोरदार प्रयासों से एक बार पुनः टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप आरंभ हुआ. इसके पहले बैच के लिए आवेदकों को विभिन्न माध्यमों समेत टेलीफोन कॉल से सूचित किया जा रहा है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. गौरतलब हो कि आवेदकों से पूर्व में आवेदन आमंत्रित किया गया था. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद…
New Delhi. टाटा समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस का शुद्ध लाभ पिछले पांच वर्षों में लगभग दस गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टाटा संस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 2,680 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 24,896 करोड़ रुपये से डेढ़ गुना होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 38,835 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की कुल संपत्ति भी तुलनात्मक अवधि में 45,586 करोड़ रुपये से लगभग साढ़े तीन गुना होकर 1,49,680 करोड़ रुपये पर…
Jamshedpur. टाटा स्टील की हेड स्पोर्ट्स विभूति आदेसरा ने इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को उनको जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विदाई दी गई. हालांकि उनके इस्तीफे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. विदाई के मौके पर चीफ स्पोर्ट्स मुकुल चौधरी, हेमंत गुप्ता, कृपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में सभी ने उनके काम और योगदान को याद करते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं. विभूति आदेसरा ने भी इस मौके पर सभी के सामने अपनी बात रखी और बताया कि उन्हें हमेशा अपनी टीम से पूरा…
Jamshedpur. टेल्को कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात फिर सामने आयी है. ताजा घटना में, रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर नंबर के 2/8 में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. गुरुवार देर रात हुई इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने घर के पीछे के गेट की कुंडी उखाड़ी और चुपचाप अंदर घुस गए. घर में घुसते ही उन्होंने दो अलमारियों को तोड़ डाला और उनमें रखे करीब 40 हजार रुपये नकद के साथ-साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. पीड़ित राजीव कुमार दास ने बताया कि गुरुवार…
New Delhi.देश में 25 OTT प्लेटफॉर्म सरकार ने बैन कर दिए हैं. इन 25 मोबाइल ऐप्स पर अश्लील कंटेट परोसने का आरोप है. इसलिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन ऐप्स को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है. इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को सरकारी आदेश की कॉपी भेजकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है. आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी सरकार की ओर से दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार गैर-कानूनी, अश्लील और आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट की विरोधी है.…
Dhanbad. धनबाद में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान कथित रूप से फंसे खनिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की एक संयुक्त टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गुरुवार देर शाम खनिकों की तलाश के असफल प्रयास के बाद, एनडीआरएफ के 35 सदस्यीय दल और बीसीसीएल खदान बचाव शाखा के 15 सदस्यीय दल ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर अभियान शुरू किया. इस बीच, बाघमारा में बीसीसीएल की ब्लॉक-2 की बंद पड़ी भूमिगत खदान के कथित रूप…
