Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने शनिवार को जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिले की प्रमुख नदियां जैसे रोरो नदी, देव नदी, नदिया और अन्य छोटी-बड़ी धाराएं उफान पर हैं. नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगा है. इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर उन पुलों को पार कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. शुक्रवार शाम से लगातार बारिश होने से कंकुवा नदी का जलस्तर बढ़ा इस तेज बहाव से जैंतगढ़ से अनुमंडल जगन्नाथ पुर को जोड़ने वाली बनकटी पुलिया…
Author: News Desk
Ranchi. दक्षिण-मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस(13351) 27 एवं 28 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग कृष्णा केनाल, दुग्गिराला, तेनाली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कृष्णा केनाल, न्यू गुंटूर, तेनाली होकर चलेगी. वहीं, सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस(18638) 19 अगस्त को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी.
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान शंकर बिरुवा स्थायी निवासी बड़ा लगड़ा, थाना मंझारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ताम्बो बोदरा चौक, कांडे देवगम स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या (123/25) के तहत यह कार्रवाई की गई. इस कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बुधलाल अंगरिया ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा किया था कि उसे एक…
Bhuneshwar.ओडिशा में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकारी छात्रावास में रहने वाली दसवीं कक्षा की दो छात्रा नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती पाई गईं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग छात्रा कंधमाल जिले में सरकारी छात्रावासों में रहती हैं. ये मामले जिले के तुमुदिबांध ब्लॉक के दो अलग-अलग सरकारी आवासीय बालिका उच्च विद्यालयों से सामने आए. दोनों छात्राएं पिछले महीने गर्मी की छुट्टियों के बाद अपने छात्रावास लौट आई थीं. छात्रावास प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी विनय चौबे द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर पूरक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया. विनय चौबे को 38 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में 20 मई को गिरफ्तार किया गया था. मामले की सुनवाई एक अगस्त को होगी.
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. नया मार्ग स्थायी होगा. यह ट्रेन सुबह 11 बजे गोरखपुर से खुलेगी व दूसरे दिन सुबह 10.05 बजे शालीमार पहुंचेगी. वहीं शाम 7.55 बजे शालीमार से खुलेगी और दूसरे दिन शाम 7.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ, औंरिहार, जौनपुर, वाराणसी, पं दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, गोमो, भोजूडीह, पुरुलिया, टाटानगर, घाटशिला, खड़गपुर में होगा. इस इस मार्ग से ट्रेन के चलने से चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेल यात्री ऑनलाइन या कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के माध्यम से आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं और करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं. उन्होंने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा डिजिटल आरक्षण और करोड़ों संदिग्ध आईडी को निष्क्रिय करने से संबंधित हालिया पहल के बारे में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. वैष्णव ने कहा कि टिकट बुकिंग प्रणाली में गड़बड़ियों को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने हाल ही में 2.5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता आईडी को निष्क्रिय…
Kharsawan.खरसावां प्रखंड के अंतर्गत दराइकेला पंचायत में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां ढलाईकेला पुलिया के समक्ष नहाने गये चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सुनील साहू, मनोज साहू, हरिबस दास, सिदेश मंडल के रूप में की गयी है. सूचना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से नदी में डूबने वाले चारों को लेकर खरसावां दुर्गमणी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां चार युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चारों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से खरसावां गमगीन माहौल बन चुका है.सू…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में कई जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में शनिवार को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अगले दो दिनों के दौरान रांची, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, राज्य के शेष जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है. जमशेदपुर डीसी ने बताया कि खरकई (3.5 मी.) व स्वर्णरेखा (0.20 मी.) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. तटीय क्षेत्र के नागरिकों…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार पत्रकार सम्मान’ योजना के तहत सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक पेंशन में 9,000 रुपये की वृद्धि करने की शनिवार को घोषणा की. अब बिहार सरकार में पंजीकृत सभी पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को पहले मिलने वाले 6,000 रुपये की बजाय 15,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी. यह निर्णय बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है. मुख्यमंत्री कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी…
