Seraikela : जिले की पुलिसिंग को और अधिक मजबूत, चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन ने 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. यह फेरबदल जिले के विभिन्न थाना, ओपी और पिकेट में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया है. सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर फौरन योगदान दें और इसकी सूचना एसपी कार्यालय को दें. इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है. किसका कहां हुआ स्थानांतरण दिवाकर प्रसाद…
Author: News Desk
Ranchi : झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. इसके साथ ही धनबाद के विधायक राज सिन्हा और बोकारो के विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नवीन जायसवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्हें संसदीय कार्यों, अनुशासन और विधायकों की उपस्थिति बनाए रखने का अच्छा अनुभव है, जो इस नई जिम्मेदारी में कारगर साबित होगा. राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को उप सचेतक बनाए जाने से क्षेत्रीय संतुलन भी सुनिश्चित किया गया…
स्थानीय स्तर पर समाजसेवी मदद पहुंचाने में जुटे, खाने-पीने का किया गया इंतजाम जमशेदपुर. खरकई का पानी उफनते ही बागबेड़ा के निचले इलाकों में पानी भर गया है. बागबेड़ा नया बस्ती, बाबा कुट्टी के निकले इलाकाें, सिद्धू कान्हूं बस्ती, रेलवे सोसाइटी के बगल के बस्तियों में शामिल शिवनगर आदि में में बाढ़ का पानी घुस चुका है. इससे 200 से अधिक परिवार प्रभावित हुए है. यही स्थिति जुगसलाई के नदी से सटे इलाकों में हुई है. कुल मिलाकर 400 से अधिक परिवार इससे प्रभावित हुए है. उधर बागबेड़ा नया बस्ती में तेजी से बाढ़ का पानी 100 घरों घुस चुका…
जमशेदपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह (75 वर्ष) में भाग लेते हुए संस्था को उसकी गौरवशाली यात्रा पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में उन्होंने चैम्बर के योगदान की सराहना करते हुए इसे झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा बताया। राज्यपाल ने कहा, “सिंहभूम चैम्बर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक दृष्टि है, जिसने राज्य को दशकों तक औद्योगिक दिशा दी है।” उन्होंने संस्थापकों की प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि की सराहना की, जिन्होंने इसे मजबूत आधार प्रदान किया। READ MORE :JAMSHEDPUR : स्वर्णरेखा व खरकई उफनाई, निचले इलाकों में…
जमशेदपुर. लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर की दोनों नदियां उफान पर है. कई इलाकों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बागबेड़ा क्षेत्र के नया बस्ती में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. अब तक 100 से अधिक घरों में पानी घुस चुका है. इनमें से करीब 50 से 60 घर पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर…
Gopalganj : गोपालगंज में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने खुद अस्पताल पहुंचकर जख्मी अपराधी से पूछताछ की. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार अजय नट सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का बेटा है. एसपी अवधेश…
Ranchi : JPSC से जुड़े 21 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में CBI की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सुरेंद्र कुमार जैन और सुधीर जैन को दोषी करार देते हुए दो-दो साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं चुकाने पर सभी को 6-6 महीने की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतनी होगी. यह मामला वर्ष 2004 में JPSC द्वारा दो MR मशीनों की गलत टेंडर प्रक्रिया से ऊंचे दामों में की गई खरीद से जुड़ा है. आरोपियों पर धोखाधड़ी और साजिश के तहत सरकार को 13.56…
Ranchi : राजधानी में एक दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है. एक युवक ने 18 वर्षीय एक युवती पर लिक्विड अटैक किया है. लिक्विड युवती के चेहरे पर फेंका गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि मामला सही है. कुछ देर पहले ही यह वारदात टेंडरग्राम में घटित हुई है. पुलिस की टीम आरोपी युवक को पकड़ने में जुटी है. घटना के कारण को लेकर पूछने पर कहा कि फिलहाल इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी. इधर, युवती का…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसडा पंचायत के मुकन्दासाईं गांव में शनिवार को तड़के दर्दनाक हादसा हुआ. लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार ढह गई, जिससे घर के अंदर सो रही पांच वर्षीय बच्ची बिमला सरदार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. सूचना मिलने पर पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान तत्काल…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत केयापात गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया. शनिवार सुबह केयापात गांव के पास बहने वाली संजय नदी के किनारे झाड़ियों से रोने की आवाज सुनाई दी. वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई झाड़ियों के बीच पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
