Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर में रविवार अहले सुबह बड़ा हादसा सामने आया. यहां सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास सुबह करीब 3 बजे सड़क हादसा हुआ. डीसी आवास के समीप एक तेज रफ्तार थार एसयूवी और दूध लदी गाड़ी सड़क पर पलट गईं. दोनों वाहन तेज गति में थे और गोलचक्कर पर मुड़ते समय नियंत्रण खो बैठे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. दोनों वाहनों में सवार चालक और अन्य लोग सुरक्षित हैं. हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग अवरुद्ध रहा, जिससे गोलचक्कर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग…

Read More

Ranchi.केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी गई है. अपराधियों ने दो अलग-अलग नंबरों से पांच बार फोन कर उन्हें मारने की धमकी दी. मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली और रांची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है. संजय सेठ ने बताया कि करगिल दिवस पर भाग लेने वे शुक्रवार को द्रास गए थे. वहीं उनके नंबर पर फोन आया. पीए जीतेंद्र महतो के फोन उठाते ही उधर से जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से चार बार फिर फोन कर धमकाया. फोन करने…

Read More

Gaya Jee. बिहार के गयाजी जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि सरकारी भर्ती परीक्षा के दौरान बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि होमगार्ड भर्ती अभियान में शामिल पीड़िता द्वारा पहचाने गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि 24 जुलाई को जब महिला बेहोश हो गई, तो उसे एंबुलेंस से गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. होश में आने पर…

Read More

New Delhi. शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर स्कूलों में बच्चों से जुड़ी संरचनाओं तथा सुरक्षा तंत्र का ऑडिट करना अनिवार्य कर दिया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों से इमारतों की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने को भी कहा है. यह कदम राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिरने के एक दिन बाद उठाया गया है. राजस्थान में स्कूल में हुए हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए थे. मंत्रालय के…

Read More

New Delhi. इस वर्ष बीसीसीआई की मेजबानी में एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में किया जायेगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को इसकी घोषणा की. कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ग्रुप चरण का मैच रविवार (14 सितंबर) को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में है और दोनों टीमों के रविवार (21 सितंबर) को फिर से सुपर फोर मैच में आमने-सामने होने की संभावना है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ…

Read More

Latehar . लातेहार जिले में 13 वर्षीय लड़की अपने घर में फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के एक शिक्षक द्वारा “प्रताड़ित” किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि लड़की शुक्रवार रात सदर थाना क्षेत्र में अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली. लातेहार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया, ‘‘परिवार वालों की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को शनिवार को…

Read More

Jamshedpur.विधायक सरयू राय ने शनिवार को शहर के जलजमाव वाले इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि खरकई और सुवर्णरेखा नदी के किनारे लगे स्लुइस गेटों के काम नहीं करने के कारण कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो के शांतिनगर, दाईगुट्टू के अनेक घरों में पानी घुस गया है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर स्लुइस गेट काम करते तो पानी नहीं घुसता. उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता माना. जलग्रस्त इलाकों के दौरे के बाद यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि गीतांजलि अपार्टमेंट और ग्रीन पार्क एरिया के रहवासियों की भी परेशानी बढ़ी है. इसका मुख्य कारण है खरकई और…

Read More

Jamshedpur. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए. चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने राज्यपाल का अभिनंदन किया. कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. राज्यपाल ने सिंहभूम चेंबर ऑफ इंडस्ट्री की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था झारखंड की एक प्रभावशाली इकाई बन चुकी है. उन्होंने 75 साल पूरे करने के इस मौके को बेहद खास बताया और कहा कि इसमें संस्था की आत्मा और प्रतिबद्धता झलकती है. उन्होंने संस्था के संस्थापकों के दूरदर्शिता, कड़ी…

Read More

आदित्यपुर ब्रिज स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 134.90 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 129 मीटर है. Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के किनारों के पास नहीं जाने को कहा गया है. बयान में कहा गया है…

Read More

New Delhi. सरकार हरित इस्पात की सार्वजनिक खरीद को अनिवार्य बनाने के तौर-तरीकों पर विचार कर रही है, जो पारंपरिक रूप से कार्बन उत्सर्जन के साथ बने इस्पात से बदलाव की दिशा में एक कदम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी कम कार्बन उत्सर्जन के साथ बने इस्पात को हरित इस्पात कहते हैं. इस्पात मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार अश्विनी कुमार ने कहा, ”हरित इस्पात बाजार में होगा और कम हरित इस्पात से प्रतिस्पर्धा करेगा. उन्होंने एसोचैम के कार्यक्रम ‘इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2025’ को संबोधित करते हुए कहा, हरित इस्पात की सार्वजनिक खरीद…

Read More