Ranchi : नामकुम पावर ग्रिड में हुए डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. बिजली ऑफिस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती करने के इल्जाम में 9 संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली, राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला शाहिद अंसारी उर्फ जटला, ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा, फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची, दीपक कुमार सोनी और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं. इनके पास से कांड में इस्तेमाल किया गया टेम्पू, कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर और नौ मोबाईल फोन…
Author: News Desk
जमशेदपुर। “कौन कहता है की आसमान में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक सिक्ख युवक भूपिंदर सिंह ने संघर्षों के बाद वो मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना हर युवक रखता है लेकिन सफलता भी उन्ही को मिलती है जो हवाओं का रूख मोड़ने का जज्बा रखते हैं। एक कहानी है 31 वर्षीय सिख युवक सरदार भूपिंदर सिंह की जिसने हर बाधा को पार कर अपने दूसरे प्रयास में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा में 56वाँ रैंक लाकर पूरे सिख समुदाय का सर गर्व से ऊंचा कर…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए नक्सलियों के द्वारा जमा किए गए लगभग 35 लाख रुपए बरामद कर लिये हैं. नक्सली हथियार खरीदने के लिए पैसा जमा कर रहे थे. इसी सूचना पर कराइकेला इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान जंगली क्षेत्र में छुपाकर रखे गए 35 लाख रुपए बरामद किया गया हैं.
Ranchi. याचिकाओं के निपटारे में देरी के खिलाफ 10 दोषियों के उच्चतम न्यायालय का रुख करने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय ने उनकी उन अपीलों पर मात्र एक सप्ताह के भीतर फैसले सुना दिए जो वर्षों से लंबित थीं. इन 10 दोषियों में से छह को मृत्युदंड सुनाया गया था. उन्होंने अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसले वर्षों पहले सुरक्षित रखे जाने के बावजूद उनके निपटारे में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. शीर्ष अदालत ने दोषियों की याचिका पर विचार करने पर 14 जुलाई को सहमति जताते हुए राज्य सरकार और हाइकोर्ट से एक…
Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला जिले का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ रोजगार से जुड़ने वाले एक युवा की प्रेरणादायी कहानी को सबके साथ साझा किया. पीएम मोदी ने कहा कि जहां सबसे ज्यादा अंधेरा होता है, वहीं सबसे चमकीला प्रकाश निकलता है. इसका एक उदाहरण झारखंड का गुमला जिला है. एक समय था जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था. बसिया प्रखंड के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के साये में जी रहे थे. रोजगार…
Patna. बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. यादव को हाल में उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं. यादव ने शनिवार शाम यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘हां, इस बार मैं महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा. मेरे विरोधियों को जरूर दिक्कत होगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे लोगों…
Haridwar. उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया है. डोबाल के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह…
Chakulia.चाकुलिया के प्रखंड संसाधन केंद्र में रविवार को सहायक अध्यापक संघ के जिला सचिव गोविन्द गोप की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा हुई. चर्चा के क्रम में उपस्थित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विधानसभा घेराव में रांची जाने की सहमति प्रदान दी. बैठक में कहा गया कि विधानसभा घेराव में चाकुलिया प्रखंड के सहायक अध्यापक छह अगस्त को सुबह पांच बजे चाकुलिया डाक बंगला से एक बस से रांची जाएंगे. इस बैठक में भीम चरण हांसदा, शिवनाथ बारीक,कालीपद गोप खेलाराम मुर्मू सहित अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल थे.
Simdega. सिमडेगा जिले में रविवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना कोलेबिरा-सिमडेगा मार्ग पर सरायपानी के पास हुई. सिमडेगा थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने कहा, रांची जा रही यात्री बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बस में सहायक के रूप में काम करने वाले रोशन मिंज के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. रजक ने कहा कि घायलों को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया…
Jamshedpur. जमशेदपुर में मोदी पार्क के समीप स्थित गोलचक्कर पर रविवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां एक सफेद रंग की अर्टिगा और काले रंग की क्रेटा में जबरदस्त टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी तेजी से आ रही क्रेटा मोड़ पर अचानक अर्टिगा से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. राहत है कि इस दुर्घटना में किसी…
