Author: News Desk

जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को व्यासपीठ से भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा में रासलीला और रुक्मिणी विवाह कथा का बहुत महत्व है। रासलीला भगवान कृष्ण और गोपियों के बीच प्रेम का प्रतीक है, जबकि रुक्मिणी विवाह भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी के बीच एक पवित्र बंधन का प्रतीक है। READ MORE :Jamshedpur: पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म, टालमटोल और हंगामा के बाद परसुडीह थाना ने दर्ज किया केस,.आरोपी गिरफ्तार कथावाचक ने कहा कि…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सुसेन हेम्ब्रम को करनडीह से गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है. बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब होने पर वे उसे डॉक्टर के पास ले गईं. डॉक्टर ने सामान्य मौसमी बुखार बताया और दवाएं दीं. हालांकि, जब बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने जो बताया, उसने…

Read More

Dhanbad. धनबाद जिले में बंद पड़ी कोयला खदान में रविवार को तलाश अभियान के चौथे दिन भी कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं मिला. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कई नेताओं ने पहले दावा किया था कि बाघमारा के ब्लॉक 2 में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान हुए हादसे में लोग जिंदा दफन हो गए थे. बाघमारा पुलिस थाने के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि तलाश अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है, लेकिन शाम 5.30 बजे तक कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं मिला है. अभियान जारी रहेगा. तलाश अभियान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ…

Read More

Chaibasa. मनोहरपुर-चक्रधरपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा सामने आया है. यहां घाघरा हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार अहले सुबह की है. मृतका की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी चांदमुनी देवी के रूप में हुई. मामले में आरपीएफ कार्रवाई में जुट गयी है. यह घटना मनोहरपुर घाघरा डाउन लाइन की पोल संख्या – 369/22 के रेलवे एमओयू एसएसपी के पास की है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला को शनिवार को घाघरा हॉल्ट के पास देखा गया था. सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम पहुंची. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू…

Read More

New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.64 अंक या 0.36 प्रतिशत नीचे आया. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 2,22,193.17 करोड़ रुपये की गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को बड़ा हादसा सामने आया. यहां पालना डैम में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. मृतक की पहचान रांची निवासी विशाल तिर्की के रूप में हुई. सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो पालना डैम पहुंचे. स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है. दरअसल, यहां रांची से विशाल समेत आठ दोस्त रविवार की सुबह पालना डैम की खूबसूरत वादियों को देखने आये थे. सभी ने दिनभर पालना डैम, हेंसाकोचा…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति में अब रविवार को आंशिक राहत के संकेत मिल रहे हैं. स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है. हालांकि खरकई नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति बरकरार है. स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल स्थल पर खतरे के स्तर 121.50 मीटर से नीचे आकर 120.66 मीटर पर पहुंच गया है. यह राहत की खबर है, लेकिन प्रशासन अभी भी सतर्क है और नदी के किनारे बसे इलाकों पर…

Read More

New Delhi. देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) इस साल अपने वैश्विक कार्यबल के लगभग दो प्रतिशत या 12,261 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है, जिनमें से ज्यादातर मध्यम और वरिष्ठ स्तर के होंगे. टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 30 जून, 2025 तक 6,13,069 थी. हाल ही में समाप्त अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,000 की वृद्धि की. टीसीएस ने एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी की भविष्य के लिए तैयार संगठन बनने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है. इसके तहत नई तकनीक के क्षेत्रों में निवेश, नए…

Read More

जमशेदपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से तथा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, रांची एवं जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड राज्य का प्रथम जिला स्तरीय पर्पल फेयर का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2025 को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस पर्पल फेयर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके हुनर के प्रदर्शन, रोजगार के अवसरों की जानकारी, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव और समाज में समावेशिता को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम “दिव्यांगजनों के लिए, दिव्यांगजनों द्वारा” की भावना के अनुरूप…

Read More

Ramgarh: रामगढ़ में हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने इस गिरफ्तारी का जोरदार विरोध किया. वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे, जहाँ राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था. विधायक चौधरी ने झारखंड सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है. विधायक रोशन लाल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी एक विशेष समुदाय के दबाव में की गई है और निर्दोष राजेश सिन्हा को बेवजह फंसाया गया…

Read More