Author: News Desk

SARAIKELA : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा 2024 में जिले से सफल हुए प्रतिभागियों को सोमवार को जिला समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की.समारोह में चयनित अभ्यर्थियों—निशा गोप, नीरज कांदिर, संदीप कुमार बाँकीरा, संजय सिंह सरदार, रामराय हांसदा और सुनील मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता, पुस्तक, पेन और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने सभी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उपायुक्त ने कहा कि इन युवाओं की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार सुबह एक युवक की बॉडी आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल के समीप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की शिनाख्त नितेश रजक (22) के तौर पर की गई है. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने बॉडी को लावारिश हालत में देखा और इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला से सामने आई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत माना है और मामले की तफ्तीश शुरू…

Read More

Jamshedpur : पटमदा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गईं. सभी को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. बीमार छात्राओं की पहचान पूर्णिमा महतो, मनीषा, दयावती प्रमाणिक, अष्टमी महतो और प्रियंका महतो के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि नाश्ते में देरी के कारण छात्राओं को दंडस्वरूप उठक-बैठक कराई गई, जिससे…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड जवान को रौंद दिया. सोमवार को भोरे-भोर हुए इस हादसे में होमगार्ड जवान की मौत स्पॉट पर ही हो गई. होमगार्ड जवान को धक्का मारने के बाद वह मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा. मिली जानकारी के अनुसार कुजू पुलिस की गश्ती टीम सोमवार के अहले सुबह नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहा के निकट मौजूद थी. शौच जाने के लिए होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता ने सड़क पार करने की कोशिश की. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा…

Read More

Chaibasa : चाईबासा जिला स्थित गुआ डाकघर में फिक्स डिपॉजिट घोटाला की खबर जैसे ही मीडिया में प्रकाशित हुई, सोमवार सुबह से ही डाकघर में अफरातफरी का माहौल बन गया. अपनी मेहनत की पूंजी को लेकर चिंतित सैकड़ों लोग हाथों में पासबुक लिए डाकघर पहुंच गए. हर कोई अपने खाते की सच्चाई जानना चाहता था. लोगों की लंबी कतारें डाकघर के बाहर सुबह से ही देखने को मिली. डाकघर के अंदर वर्तमान पोस्टमास्टर विवेक आनंद स्वयं खाताधारकों से घिरे रहे और एक-एक कर खातों की जांच करते नजर आए. उन्होंने बताया कि लगातार लोग आ रहे हैं और अब तक…

Read More

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के घर सोमवार सुबह ACB ने छापा मारा. छापेमारी पंजाबी मुहल्ला स्थित उनके आवास पर की जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ ACB की टीम अचानक प्रदीप गोस्वामी के घर पहुंची. टीम ने उनके घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. फिलहाल अधिकारी इस मामले में मीडिया…

Read More

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार शख्स का नाम नित्यानंद पाल बताया गया. वह मूल रूप से बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांगा बाजार नारायणपुर का रहने वाला है. वर्तमान में वह धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसे धनबाद रेलवे स्टेशन से दबोचा है. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया. DIG सह SSP ने मीडिया को बताया कि 26 जुलाई…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा सूर्य धाम की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारीडीह हरि मंदिर से हुई. श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की. कंधे पर गंगाजल से भरा कांवर लेकर भक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के बीच यात्रा शुरू की. इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक…

Read More

Dhanbad. धनबाद शहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य के आगामी दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू एक अगस्त को यहां 99 साल पुराने आईआईटी इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि धनबाद कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है. वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है. झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है. राज्य में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है. मौसम विभाग के अनुसार आने…

Read More