Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार शख्स का नाम नित्यानंद पाल बताया गया. वह मूल रूप से बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांगा बाजार नारायणपुर का रहने वाला है. वर्तमान में वह धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसे धनबाद रेलवे स्टेशन से दबोचा है. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया. DIG सह SSP ने मीडिया को बताया कि 26 जुलाई…
Author: News Desk
Jamshedpur. सिदगोड़ा सूर्य धाम की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारीडीह हरि मंदिर से हुई. श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की. कंधे पर गंगाजल से भरा कांवर लेकर भक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के बीच यात्रा शुरू की. इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक…
Dhanbad. धनबाद शहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य के आगामी दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू एक अगस्त को यहां 99 साल पुराने आईआईटी इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि धनबाद कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह…
Jamshedpur. झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है. वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है. झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है. राज्य में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है. मौसम विभाग के अनुसार आने…
Srinagar.जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्म्स ने दी है. सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है. हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित म4 कार्बाइन, क-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं. इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं. आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की…
Jamshedpur. मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 के पास युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गौड़ बस्ती कृष्णा नगर के निवासी विशाल महतो का शव सोमवार सुबह रोड नंबर 1 के पास एक मकान की छत पर मिला. मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. मामले की गहन जांच की मांग की है। शव मिलने की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने थाने के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज…
Jamahedpur. सीतारामडेरा के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया. सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म विशेष का धर्म का प्रचार करते हुए धर्मांतरण करा रहे हैं. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से धार्मिक साहित्य, प्रचार सामग्री और धर्मांतरण से संबंधित कई दस्तावेज भी बरामद किए. कालिंदी समिति के पीछे जिस घर में प्रार्थना हो रही थी, वह आयुष सिंह का है. इसे…
Mumbai.भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.58 अंक की गिरावट के साथ 81,093.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 104.3 अंक फिसलकर 24,732.70 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयर नुकसान में रहे. वहीं…
जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार उपस्थित रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। संघ के संविधानानुसार जिला कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए अगले दो महीनों के भीतर जिला कमेटी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके पहले सभी प्रखंड इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। सभी प्रखंडों को निर्देशित किया…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के धातु एवं सामग्री अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “AMPTIC-2025” का समापन रविवार को भव्य समापन समारोह के साथ हुआ। कार्यशाला का विषय था: “विनिर्माण और प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी में प्रगति – उद्योग और उनकी चुनौतियों के विशेष संदर्भ में”। समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे DJLHC भवन के कक्ष संख्या 112 में हुई। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में श्रीमद भागवत कथा का छठवां दिन: रासलीला और रुक्मिणी विवाह का हुआ…
