Jamshedpur. लोकसभा में बेहतर काम करने पर 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इन सांसदों ने लोकसभा में अपना अमूल्य योगदान दिया है. इसके अलावा चार सांसदों को विशेष जूरी पुरस्कार दिया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो को चौथी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली के केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. संसद रत्न पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2024 के लिए चयनित सांसदों की घोषणा हाल ही में की…
Author: News Desk
जमशेदपुर। पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में “कारगिल विजय दिवस” को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साई वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के रूप में विश्वविद्यालय के छात्र ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने समस्त दर्शकों का मन मोह लिया। READ MORE :Jamshedpur News :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक आधारित कार्यशाला का आयोजन “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष…
को -ऑप्शन से अध्यक्ष चुने गये राकेश्वर पांडेय, आम सभा में पूर्व का लेखा – जोखा सर्वसहमति से पारित जमशेदपुर. टाटा पावर परीसर में टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन की शनिवार को आयोजित आमसभा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने इसके बाद मीटिंग में ग्रेड रिवीजन एवं यूनियन की उपलब्धियां बतायी. कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लेखा – जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सहमति से पारित कर दिया गया. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने आम सभा में बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. अध्यक्ष ने…
जमशेदपुर। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने हल्दीपोखर के साप्ताहिक हाट में बढ़ती भीड़ और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए शनिवार को उस मार्ग पर ‘नो एंट्री’ लगाने का निर्देश दिया है। हल्दीपोखर, जो पोटका प्रखंड का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार है, वहां प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हजारों की संख्या में ग्रामीण खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पूरी तरह भीड़ से भर जाती है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:साकची शिव मंदिर में 29 जुलाई को होगा सहस्त्रघट गंगाजल जलाभिषेक झारखंड-ओड़िशा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बना खतरे का कारण…
जमशेदपुर। साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में लगातार चौथे साल मंगलवार 29 जुलाई को सावन माह के शुभ अवसर पर सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की जायेगी। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया जा रहा हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मयंक महाराज ने भागवत कथा में सुनाई श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग की महिमा मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर 12.30 बजे से सुलतानगंज से टैंकर…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को व्यासपीठ से भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग का प्रसंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आज भगवान कृष्ण के बालपन की शरारतें, जैसे माखन चोरी, और फिर गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर इंद्र के अहंकार को चूर-चूर करने की कथा सुनाई। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: शहर की बिगड़ती जनसुविधाओं पर जद (यू) ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन इसके बाद, गोकुलवासियों द्वारा भगवान को…
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में आज झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार से जमशेदपुर सर्किट हाउस परिसदन में मिला और एक ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधाओं की बिगड़ती स्थिति की ओर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराया.ज्ञापन के माध्यम से जदयू) नेताओं ने बताया की जमशेदपुर शहर विकास की एक ऐसी अंधी दौड़ में दौड़ रहा है जिसमें शहर में विभिन्न प्रकार की नई– नई संरचनाओं का निर्माण तो हो रहा है लेकिन उसके बराबर जन सुविधाओं में इजाफा नहीं हो रहा है. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:भारी बारिश से…
जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के हेंसडा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई गांव में भारी बारिश के कारण बबलू सरदार का कच्चा मकान गिरने से उसमें दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित मुआवजा देने, राशन, वस्त्र, आर्थिक सहायता और आबुआ आवास योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। READ MORE :Seraikela-Kharsawan News :जिले में बाढ़ की आशंका पर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त और एसपी ने तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण विधायक ने पीड़ित बच्चों को…
नई दिल्ली/जमशेदपुर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरण महतो को उत्कृष्ट संसदीय कार्य निष्पादन के लिए चौथी बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। नई दिल्ली के केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित संसद रत्न सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजिजू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें वर्ष 2024 के लिए ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर प्रदान किया गया है। संसद रत्न पुरस्कार के लिए सांसदों का चयन नागरिक समाज और सांसदों के एक पैनल द्वारा किया गया, जिसमें अनेक जाने-माने जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक…
सरायकेला-खरसावां: जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों सहित जिले के विभिन्न जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है तथा समुचित प्रबंधन एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत द्वारा आज आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी एवं गंजिया बराज सहित विभिन्न तटीय एवं डूब क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनसुरक्षा,…
