Patna. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव की ‘‘हत्या’’ की ‘‘साजिश’’ रची है. विधान परिषद में विपक्ष की नेता ने यह भी दावा किया कि युवा नेता की हत्या की कोशिश पहले भी ‘‘कम से कम दो, तीन या चार बार’’ की जा चुकी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता से एक दिन पहले विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं के बारे में पूछा गया था जहां सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने निचले सदन में…
Author: News Desk
Mumbai.विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 721.08 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 786.48 अंक गिरकर 81,397.69 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में 225.10…
नई दिल्ली:बिहार में चल रही विशेष निर्वाचक पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया में अब तक 7.23 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त कर डिजिटाइज कर लिए गए हैं। यह आंकड़ा राज्य के 99.86% मतदाताओं को कवर करता है, जो राज्य के लोकतांत्रिक सहभागिता में गहरी आस्था को दर्शाता है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और उनकी टीम के नेतृत्व में यह कार्य अभूतपूर्व रूप से तेजी से हुआ है। 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में इन सभी मतदाताओं के नाम सम्मिलित होंगे। वहीं, बचे हुए फॉर्म BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की रिपोर्ट के…
धनबाद। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश में धनबाद मंडल में निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है, तथा टिकट चेकिंग कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2025 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद श्री मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के 02 टिकट चेकिंग कर्मियों को अप्रैल 2025 से जून 2025 माह के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया। READ MORE :BIHAR : पटना SSP के नाम पर महिला दरोगा को फोन पर दिया आदेश, एक गिरफ्तार…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) अपने स्थापना के प्लेटिनम जुबिली वर्ष में ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11:55 बजे झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का चैम्बर भवन में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी मानद महासचिव श्री मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के चारों विधायक—जमशेदपुर पश्चिम से श्री सरयू राय, बहरागोड़ा से श्री समीर मोहंती, पोटका से श्री संजीव सरदार और जमशेदपुर पूर्वी से श्रीमती पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधि कोल्हान के औद्योगिक और व्यापारिक…
जमशेदपुर, — जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र की रहने वाली अंकिता कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2023 परीक्षा में 30वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया। विवाह और मातृत्व जैसी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया और मिसाल कायम की। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की पूर्व छात्रा अंकिता, भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन और बिनोद कुमार तिवारी व सीमा देवी की सुपुत्री हैं। वर्ष 2021 में उनकी शादी टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर कन्हैया कुमार से हुई थी। उनकी तीन वर्षीय…
जमशेदपुर:* टाटा स्टील यूआईएसएल ने आज जुस्को स्कूल कदमा के कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में एक प्रशंसा समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का उद्देश्य 3-10 लाख जनसंख्या श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में तीसरा स्थान प्राप्त करने और जीएफसी 5-स्टार रेटिंग और वाटर+ प्रमाणन प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला शहर बनने की जमशेदपुर की उत्कृष्ट उपलब्धि का ख़ुशी मनाना था। Read More :Jamshedpur Rain Alert: बंगाल की खाड़ी से उठे कम दबाव की वजह से जमशेदपुर में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों…
*स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर ले* *समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन करें सुसुनिश्चितl-श्रीमती अलका तिवारी ,मुख्य सचिव* रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। बारिश का मौसम होने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते संपन्न कर लिया जाये। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान और दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होता है। READ MORE :Chaibasa Crime:…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुधलाल अंगरिया (28 ) और बिरसा गागराई (25 ) के रूप में हुई है. इनके पास से एक देशी पिस्टल, 33 एमएम की एक जिंदा गोली और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर दो युवकों की ओर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने पर सहमति जताई. याचिका में दावा किया गया है कि नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई अगले हफ्ते 30 और 31 जुलाई को होगी. वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने कहा कि झारखंड के मौजूदा डीजीपी नियुक्ति के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं. अंजना प्रकाश एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से पेश हुई थीं…
