New Delhi.केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध सरकार ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) के तहत 15 साल पुराने वाहनों के चलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. गडकरी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि एनजीटी के सात अप्रैल, 2015 के आदेश और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद में घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच AIIMS) अस्पताल के निर्माण की माँग रखी. उन्होंने बताया कि घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एक एम्स (AIIMS) अस्पताल की स्थापना की माँग संसद में रखी. यह मांग केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है. संसद में उन्होंने बताया, मेरा संसदीय क्षेत्र—जमशेदपुर—झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी और अनुसूचित जाति के…
Koderma. कोडरमा में बुधवार को हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई. युवक हाथी की तस्वीर लेने के लिए उसके पास पहुंच गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और युवक जमीन पर गिर गया. इसी बीच हाथी ने युवक को सूड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया फिर पैरों से कुचल कर मार डाला.घटना मरकच्चो प्रखंड के बेलाडीह गांव की है. मृतक युवक की पहचान सद्दाम अंसारी (29) के रूप में की गई है. दरअसल, हाथियों का झुंड रात से ही चोपनाडीह के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा था. सुबह में हाथियों ने दो…
Gumla. गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 13 वर्षीय किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. घटना 19 जुलाई की है. पीड़िता की मां अपनी बच्ची और पड़ोसी किशोर के साथ जंगल में आम तोड़ने गई थी. मां खुखरी चुनने गई, तो बच्ची को अकेला पाकर आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया. बच्ची की चीखें सुनकर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया. सूत्रों के अनुसार, अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गई. समझौते के लिए 25,000 रुपए जुर्माने की मांग की गई।…
Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्की साहू ने 12 जुलाई को युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए. युवती का आरोप है कि आरोपी ने लगातार पांच दिन तक उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.…
एमजीएम अस्पताल में इलाज के अभाव में पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी 38 वर्षीय वरुण भगत Jamshedpur : राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई जब एमजीएम अस्पताल में इलाज के अभाव में पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी 38 वर्षीय वरुण भगत की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार वरुण को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे रांची रिम्स रेफर करने की सलाह दी. लेकिन चार घंटे बीतने के बाद भी…
Jamshedpur: जमशेदपुर में अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का आयोजन 10 अगस्त को कुसुम कामानी ऑडिटोरियम में किया जाएगा. यह आयोजन जूलूटो फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसकी जानकारी संस्थापक रोशन कुमार गुप्ता और सह-संस्थापक जय प्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री जया प्रदा होंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में मोटिवेशनल रैपर और डिजिटल क्रिएटर एबी वायरल भी उपस्थित रहेंगे. अवार्ड समारोह में व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, फैशन, स्टार्टअप,…
Ranchi: नई दिल्ली में झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की. इस बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. खास फोकस राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – में जिला अस्पतालों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर रहा. बैठक में सुदिव्य कुमार ने इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने और इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि राज्य में तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं का…
Ranchi : रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है. यह कार्रवाई मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे की गई. ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP63AT-6332) में भारी मात्रा में शराब प्लास्टिक के बोरों में रुई के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लादकर रांची की ओर लाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष…
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक के पास बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. टाटा मणिपाल हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे बनी कई अवैध दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया. इस अभियान का कांग्रेस ने विरोध किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बहस करने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं. दुबे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की. उन्होंने…
