Saraikela.सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की जर्जर हालत को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नाराज दिखे. जर्जर सड़क पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने टोलकर्मियों की क्लास लगायी. रविवार को चाईबासा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली. बातचीत के क्रम में टोल के मैनेजर ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल से जर्जर सड़क को लेकर कई बार पत्राचार किया गया है, मगर जेआरडीसीएल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. बरसात के कारण अभी स्थिति और भी खराब हो चुकी है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शिकायत की कॉपी…
Author: News Desk
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ी समाज की शैक्षणिक संस्थान सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती को संचालित करने के लिए प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष और कमिटी का चुनाव होता है। पिछले कमिटी का कार्यकाल समाप्त हो गया था, आज कमिटी की आम सभा की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में दिनेश कुमार के नाम को पुनः अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया और सभी सदस्यों ने एक मत से हाथ उठा कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के द्वारा जो जिम्मेवारी 2021 सितंबर माह में दी गई थी…
सरायकेला-खऱसावा। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गंजिया बैराज से संचालित सिंचाई परियोजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि परियोजना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को भी डीप एरिगेशन प्रणाली से आच्छादित किया जाए, ताकि अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गंजिया बैराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया को संशोधित प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। READ MORE :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय…
जमशेदपुर, 5 जुलाई: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों में इंटर्नशिप कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। मानविकी, समाजविज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। बिष्टुपुर कैंपस के ऑडियो-विजुअल हॉल में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में ‘ग्राम और संस्कृति’ विषय पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। इसमें संस्कृत, बंगला, ओड़िया, उर्दू और दर्शन विषयों की छात्राएं शामिल हुईं। मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु ने कार्यक्रम का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. रिजवाना परवीन, श्रीमती अमृता कुमारी और डॉ. जया घोष भी उपस्थित…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,325.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई. शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन बढ़ा. वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और…
New Delhi. अयोध्या में श्रीराम मंदिर की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 जुलाई 2025 से ‘श्रीरामायण यात्रा’ के नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है. यह यात्रा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित समारोह के बाद से शुरू हुई श्रृंखला का हिस्सा है. आईआरसीटीसी के अनुसार, ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसमें भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक स्थलों को शामिल किया जाएगा. -यात्रा की शुरुआत अयोध्या से यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी और इसके बाद…
जमशेदपुर। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सिंहभूम की लोकसभा सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर रेल सेवाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन ने एक ज्ञापन सौंपते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल और सिंहभूम क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्याओं और यात्रियों की वर्षों पुरानी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में ट्रेनों की लगातार देरी, बंद हो चुकी महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के पुनः संचालन और नई ट्रेनों की आवश्यकता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे। इसमें प्रमुख रूप से बड़बिल–राउरकेला एक्सप्रेस का पुनः संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। READ MORE :Jamshedpur News…
जमशेदपुर — झारखंड परिमंडल के डाक सेवा क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए भारत सरकार के निदेशक डाक सेवाएं श्री आर. वी. चौधरी ने शनिवार को सिंहभूम मंडल का दौरा किया। उन्होंने डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित महा लॉगिन अभियान की तैयारी हेतु बुलाई गई थी। बैठक में सिंहभूम डाक मंडल के वरिष्ठ अधिकारी जैसे वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदयभान सिंह, वरीय डाकपाल श्री शंकर कुजूर, उप…
जमशेदपुर। जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में नगर निकायों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई, जेई, सिटी मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में मदवार योजनाओं की स्थिति, स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा प्रक्रिया, अनुबंध उपरांत कार्यादेश निर्गमन तथा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रांगण में पूर्व छात्र नेताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न छात्र संगठनों के पूर्व नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कॉलेज के दिनों की पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में इस बात को व्यक्त किया कि वर्तमान में छात्र राजनीति काफी थम सी गई है, जिसके कारण महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन में छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीरता की कमी नजर आती है। READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहू ने एनडीआरएफ नागपुर में दूसरा…
