Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुई. गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया. उन्होंने कहा, कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह…
Author: News Desk
जमशेदपुर। शिक्षा, संघर्ष और सफलता की मिसाल बने शहर के रोहित कुमार को आज सामाजिक संस्था ‘समर्पण’ ने सम्मानित किया। NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर 720 में से 549 अंक प्राप्त करने वाले रोहित के घर पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने उन्हें मेमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था ने रोहित के माता-पिता को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 19 वर्षीय रोहित की कहानी संघर्ष की मिसाल है। दिन में मोबाइल कवर बेचने और रात को पढ़ाई करने वाले इस प्रतिभाशाली छात्र ने तीसरे प्रयास में NEET जैसी कठिन परीक्षा पास की। साकची की सड़कों…
जमशेदपुर, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक और सशक्त पहल करते हुए टाटा स्टील ने शनिवार को वन महोत्सव 2025 के अवसर पर स्थानीय पत्रकारों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह आयोजन आईएसडब्ल्यूपी सी2 क्वार्टर परिसर में किया गया, जहां लगभग 300 पौधे लगाए गए। इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज श्री डी. बी. सुंदरा रामम ने पत्रकारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरणीय संरक्षण में साझा जिम्मेदारी की भावना पर बल दिया। कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल की जीएम डॉ. विनीता सिंह और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में घायल हुए छह साल के जंगली हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई. बीते दस दिनों से वह जंगल में घायल हालत में भटक रहा था. वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. वन विभाग और गुजरात के वनतारा की मेडिकल टीम ने शनिवार की देर शाम हाथी को ट्रैंकुलाइज किया. इसके बाद उसे सारंडा के दीघा से जराईकेला लाया गया. रातभर इलाज की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन ज्यादा खून बह जाने और शरीर में अंदरूनी जख्म के कारण उसने दम तोड़ दिया. आज मृत हाथी…
Latehar. लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास हाइवा में अपराधियों ने आग लगा दी. इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की और पर्चा फेक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है. घटना शनिवार की देर रात की है. घटना स्थल पर पर्चा राहुल दुबे के नाम पर छोड़ा गया है. पर्चा में कोयला के कारोबार से जुड़े लोगों को रंगदारी देने के लिए धमकी दी गई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले…
New Delhi. केंद्र ने राज्यों से दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटिया हेलमेट बेचने वाले विनिर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. उपभोक्ता मामलों के विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देश भर के उपभोक्ताओं से केवल BIS-प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करने की अपील करते हैं. विभाग ने BIS प्रमाणीकरण के बिना हेलमेट के विनिर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आह्वान किया. विभाग ने कहा कि भारतीय सड़कों पर 21 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन हैं, इसलिए सवार की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि मोटर वाहन…
Rio di jenerio.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर ब्राजील पहुंचे हैं, जहां वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) गैलेओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया. यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ब्राजील के रियो डी जिनेरियो पहुंचा हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और बाद में राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा. इस यात्रा के दौरान सकारात्मक बैठकों और बातचीत की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के…
Chakardharpur. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में तड़के एक महिला चोर ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए. पूरी वारदात रविवार सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. महिला ने फिल्मी अंदाज में दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गई. जानकारी के अनुसार, महिला चोर ने दुकान में प्रवेश करने के लिए एसवेस्टर (लोहे की चादर) को काटा. इस प्रक्रिया में उसका हाथ बुरी तरह से कट गया. दुकान के अंदर और गेट के पास खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा…
New Delhi. स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के नतीजों से तय होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित जवाबी शुल्क के निलंबन की 90 दिन की अवधि नौ जुलाई को समाप्त हो रही है. ऐसे में यदि वार्ता के नतीजे सकारात्मक रहते हैं, तो बाजार की धारणा को बल मिल सकता है. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. उनका कहना है कि इसके अलावा आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के तिमाही नतीजे और विदेशी कोषों का प्रवाह भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. इस सप्ताह नौ जुलाई को भारत…
New York.अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने शनिवार को अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का ऐलान किया. उन्होंने इसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ रखा है. मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऍक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके. इसे लेकर उन्होंने ऍक्स पर पब्लिक पोल भी किया था. मस्क ने अपने पोस्ट में कहा कि आप में 66% लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह आपको मिलेगी. जब बात अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार की आती है तो अमेरिका में…
