Medninagar.पलामू जिले के पाटन स्थित पाल्हेकला गांव में रविवार की शाम छह बजे मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी एक पक्ष द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गयी. इस क्रम में ग्रामीण गौतम कुमार सिंह और प्रवीर सिंह पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों घायल हो गये. दोनों सहोदर भाई हैं. उन्हें निजी अस्पताल आशी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. इस दौरान हुई झड़प में दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हुए…
Author: News Desk
New Delhi. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रविवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिये हैं. फाउंडेशन परीक्षा में कुल 82,662 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 12,474 उम्मीदवार पास हुए. पुरुष अभ्यर्थियों में से 43,389 अभ्यर्थी उपस्थित हुए व 7,056 उत्तीर्ण हुए. महिला अभ्यर्थियों में 39,273 ने परीक्षा दी और 5,418 उत्तीर्ण हुईंसीए फाइनल परीक्षा में मुंबई के राजन काबरा ने AIR 1 हासिल किया, वहीं सीए इंटरमीडिएट में भी मुंबई की ही दिशा आशीष गोखरू ने टॉप रैंक प्राप्त की. सीए फाउंडेशन परीक्षा में गाजियाबाद की वृंदा अग्रवाल ने ऑल इंडिया…
New Delhi. एनटीए ने यूजीसी नेट आंसर-की 2025 जारी कर दी है. आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करना होगा. आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किये गये हैं. उम्मीदवार आंसर की में किसी प्रश्न के गलत उत्तर पर आठ जुलाई तक ऑब्जेक्शन विंडो पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपए की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी. उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा.…
Barmingham.कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 336 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह एजबेस्टन के मैदान पर भारत की पहली जीत है. भारत इस मैदान पर इससे पहले कभी नहीं जीता था. आकाश दीप के 6 विकटों के दम पर भारत सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में सफल हुआ. आकाश दीप ने मैच में कुल 10 विकेट लिए. यह मैच कई मायनों में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. जिस तरह से गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में…
Ranchi : राजधानी रांची में मुहर्रम के मौके पर ऐतिहासिक मातमी जुलूस निकाला गया. दोपहर में जब मेन रोड से जुलूस गुजर रहा था, तभी झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश ने ना तो श्रद्धालुओं की आस्था को रोका और ना ही मातम की परंपरा को थाम सकी. लोग भीगते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद करते रहे. जगह-जगह से पहुंचे ताजिए, निशान और अखाड़ों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे रास्ते में ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं. शहर के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोग बाजे-गाजे के साथ सीनाजनी और जंजीरी मातम…
जमशेदपुर: बिरसानगर क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और उससे जुड़ी असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बैनर तले लोगों ने बिरसानगर थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा. ज्ञापन में खास तौर पर ज़ोन संख्या 1, संतोषी मंदिर (पानी टंकी) के आसपास नशेड़ियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई गई. शिकायत में बताया गया कि हाल ही में पानी टंकी के पास कुछ युवक, जो गांजा और अन्य मादक पदार्थों के नशे में धुत थे, ने एक युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों के…
Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के करमा परियोजना में अवैध खनन के दौरान बीते शनिवार सुबह चाल धंसने से चार लोगों की मौत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. ग्रामीण की ओर से मुआवजे की मांग की गई. आखिरकार ग्रामीणों की मांगों के आगे सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और मुआवजा देने के लिए तैयार हुआ. यह वार्ता आधी रात के बाद तक चली. शनिवार की रात करीब दो बजे प्रबंधन, प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हुई वार्ता चली. इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया…
Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारी बारिश के बावजूद जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के छायाटांड़, फिटकोरिया, बिराजपुर, नारायणपुर, ढेकीपाड़ा और मिहिजाम समेत कई इलाकों में मुहर्रम के मौके पर आयोजित तजिया जुलूसों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा, एकता और इंसानियत का संदेश दिया. डॉ. अंसारी ने तजिया मिलन समारोह में मुस्लिम समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से हाथ मिलाया, गले मिले और सभी से मिल-जुलकर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जामताड़ा की पहचान केवल विकास से नहीं, बल्कि यहां के आपसी सौहार्द और भाईचारे से भी होनी…
Patna : पटना के मशहूर व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे बिहार में हड़कंप मचा दिया है. इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. 36 घंटे बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने इस हत्याकांड को सरकार के लिए चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. चौधरी ने भरोसा जताया कि…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपनी बढ़ती कारोबारी जरूरतों और विस्तार के लिए चालू वित्त वर्ष में करीब 50,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे. विभिन्न बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल नई भर्तियों में से करीब 21,000 अधिकारी होंगे और बाकी लिपिक (क्लर्क) सहित अन्य कर्मचारी होंगे. सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में से सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस वित्त वर्ष में विशेषज्ञ अधिकारियों सहित करीब 20,000 लोगों की नियुक्त करने जा रहा है. इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए, एसबीआई ने देशभर में अपनी शाखाओं में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए…
