Author: News Desk

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने बताया कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, चक्रवाती हवाओं और…

Read More

Dhanbad.धनबाद में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसा कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुई.मृतकों में धनबाद स्थित रेमंड शोरूम मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र साहिल कृष्णानी और मोटर पार्ट्स व्यवसायी हर्दियाल सिंह के बेटे अनमोल सिंह शामिल हैं. साहिल और अनमोल दोनों दोस्त थे. हादसा राजगंज के डोमनपुर के पास हुई। दोनों ही एक कार में सवार होकर सुबह निकले थे। इसी बीच कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया.…

Read More

Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलायी है. बैठक की अध्यक्षता केशव महतो कमलेश करेंगे. 10 जुलाई को शाम 4 बजे से प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू भी शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने शनिवार 5 जुलाई 2025 को यह जानकारकी दी.उन्होंने बताया कि इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधायकों ने अब तक जो दौरे किये हैं, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके…

Read More

New Delhi. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह (जीओएम) की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी धोखाधड़ी रोकने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की गई. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गठित इस जीओएम ने जीएसटी लागू होने से पहले और बाद के राजस्व रुझानों, इलेक्ट्रॉनिक बिल और उत्पादों के स्रोत एवं गंतव्य की बेहतर निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली में सुधार पर तुलनात्मक विश्लेषण को लेकर चर्चा की. मंत्री समूह ने राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य-विशिष्ट नीतिगत सुझावों और जीएसटी चोरी…

Read More

Puri. भगवान जगन्नाथ की ‘बहुड़ा’ यात्रा या रथ वापसी उत्सव शनिवार को औपचारिक ‘पहांडी’ अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया। इस दौरान मूर्तियों को श्री गुंडिचा मंदिर से सारधाबली में खड़े रथों तक औपचारिक यात्रा के जरिये ले जाया जा रहा है. ‘पहांडी’ अनुष्ठान दोपहर 12 बजे शुरू होने वाला था लेकिन यह पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे ही शुरू हो गया. इस यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को एक-एक करके रथों तक ले जाया जा रहा है. तलध्वज (बलभद्र), दर्पदलन (सुभद्रा) और नंदीघोष (जगन्नाथ) भव्य रथों को भक्त श्री गुंडिचा मंदिर से भगवान जगन्नाथ के…

Read More

New Delhi.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की एक टिप्पणी को लेकर शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार शुल्क संबंधी समयसीमा के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसानी से झुक जाएंगे.वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि भारत समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब यह पूरी तरह अंतिम रूप ले लेगा, ठीक से संपन्न होगा और राष्ट्रहित में होगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके इस बयान…

Read More

Saraikela.गम्हरिया की सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जबरन बिल्डिंग का निर्माण कर 7.30 कट्ठा से ज्यादा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिसकी शिकायत अंचल अधिकारी से की गई हैं. इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों महिलाओं को हटवाया. इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, मगर उनके तरफ से कोई भी सामने नहीं आया है. इस…

Read More

Jamshedpur : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले का छात्रों ने विरोध किया है. शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा. छात्रों की मांग प्रदर्शन कर रहे इंटरमीडिएट छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधि हेमंत पाठक ने कहा कि सरकार का यह फैसला कक्षा 12वीं के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने की समय-सीमा 2026 है, ऐसे में मौजूदा सत्र को बीच में रोकना गलत है.…

Read More

Ranchi : रांची के सदर थाना अंतर्गत न्यू नगर, बांधगाड़ी में अवध किशोर सिंह के घर में एक विवाहिता की फंदे से लटकी बॉडी मिली है. घटना बीते देर रात की बताई जाती है. मृतका महिला का नाम अनु कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष के करीब है. दो महीने पूर्व अनु की शादी धर्मवीर कुमार से हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे. प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी है. सदर थाना की पुलिस परिजन के आने का इंतेजार…

Read More

Chhapra  : हजारीबाग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है. शुक्रवार देर रात वे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गांव मशरक पहुंचे. एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान दीनानाथ सिंह का निधन हो गया था. शनिवार यानि आज छपरा के डोरीगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. भाई के पार्थिव शरीर को देख प्रभुनाथ सिंह फफक कर रोने लगे. हालत बिगड़ने पर उन्हें लोगों ने संभाला और बरामदे में बैठाया. प्रभुनाथ सिंह की एक…

Read More